Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. 03 मई 2025 का राशिफलः तुला राशि के लोगों के करियर में बन रहे तरक्की के योग, व्यापार में भी होगा लाभ

03 मई 2025 का राशिफलः तुला राशि के लोगों के करियर में बन रहे तरक्की के योग, व्यापार में भी होगा लाभ

By शिव मौर्या 
Updated Date

03 मई 2025 का राशिफलः शनिवार का राशिफल आचार्य रत्नाकर तिवारी से जानिए, मिथुन राशि् के लोगों की आज धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी।

पढ़ें :- Lucky Onyx Gemstone : गोमेद रत्न किन राशियों के लिए है शुभ , पहनने से पहले जरूर जानें ये सावधानियां

मेष – आज का दिन करियर के लिए अनुकूल है। भाग्य का साथ मिलेगा और योजनाएँ सफल होंगी। विदेश से नौकरी का प्रस्ताव मिल सकता है।

वृषभ – परिवार में किसी प्रिय मित्र का आगमन हो सकता है। करियर में तरक्की के योग हैं, लेकिन शाम के समय सतर्क रहें।

मिथुन – आज धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी। मानसिक और आध्यात्मिक सुख की प्राप्ति होगी। नौकरी में प्रगति के संकेत हैं।

कर्क – आज बिजनेस में लंबे समय से रुका कार्य पूर्ण होगा। आज धन में वृद्धि के योग हैं। आज परिवार में सुख-शांति बनी रहेगा।

पढ़ें :- Maha Shivratri 2026 : महाशिवरात्रि पर बन रहा दुर्लभ संयोग,  जानें पूजा का शुभ मुहूर्त

सिंह – आज जीवन में नए रोमांचक अनुभव होंगे। प्रोफेशनल लाइफ में नए प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी मिल सकती है। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी।

कन्या – आज कार्यस्थल पर चुनौतियां आ सकती हैं, लेकिन आत्मविश्वास से उनका सामना करें। आज ऑफिस पॉलिटिक्स से दूर रहें।

तुला – करियर में तरक्की के योग हैं। व्यापार में लाभ हो सकता है। सकारात्मक और संतुलित सोच से कार्यों को योजनाबद्ध तरीके से पूरा करें।

वृश्चिक – आज कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन साहस से सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र और परिवार में चुनौतियाँ आ सकती हैं।

धनु – आज रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। व्यापार में पहले किए गए निवेश से लाभ होगा।

पढ़ें :- Mahashivratri 2026 :  शिव पूजा के महापर्व महाशिवरात्रि के दिन करें इन चीजों का दान ,  पितृ दोष से मिलेगा छुटकारा

मकर – आज कार्यक्षेत्र में भाग्य का साथ मिलेगा। लंबे समय से टल रहा काम पूरा होगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को सफलता मिल सकती है।

कुंभ – आज कार्यस्थल पर चुनौतियाँ आ सकती हैं,विशेषकर वरिष्ठों से बातचीत में सावधानी बरतें। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें।

मीन – आज व्यय में संतुलन बनाए रखें। कार्यालय में विरोधियों का सामना करना पड़ सकता है। आज माता की ओर से आर्थिक लाभ संभव है।

Advertisement