Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. 07 फरवरी 2024 का राशिफलः व्‍यापार के क्षेत्र में जारी प्रयासों में सफलता प्राप्त होगी…जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे

07 फरवरी 2024 का राशिफलः व्‍यापार के क्षेत्र में जारी प्रयासों में सफलता प्राप्त होगी…जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे

By शिव मौर्या 
Updated Date

07 फरवरी 2024 का राशिफलः बुधवार का राशिफल आचार्य रत्नाकर तिवारी से जानिए, कर्क राशिफल के लोगों को आज उत्तम संपत्ति की प्राप्ति होगी।

पढ़ें :- Navaratri 'Batuk Bhairav' :  शक्ति के रक्षक हैं 'बटुक भैरव' ,  इनके बिना कन्या पूजन क्यों है अधूरा?

मेष – आपको आज लाभ होगा और सुख समृद्धि में वृद्धि होगी। आज आपके जीवन में कड़वाहट मिठास में बदल जाएगी।

वृष – आज आर्थिक लाभ होगा। शासन और सत्ता से गठजोड़ का लाभ मिल सकता है। नए अनुबंधों के द्वारा पद, प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

मिथुन – आज प्रतिष्‍ठा में वृद्धि होगी और संतान को शिक्षा किसी प्रतियोगिता में आशातीत सफलता मिलेगा। समय ठीक हैं।

कर्क – आज उत्तम संपत्ति की प्राप्ति होगी। आज आजीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। आज मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

पढ़ें :- Navratri kanya pujan : नवरात्रि में कन्या पूजन इस दिन, जानें सही तारीख और शुभ मुहूर्त

सिंह- आज आमदनी में वृद्धि होगी और आय के स्रोत बढ़ेंगे। आज वाणी की सौम्यता आपको सम्मान दिलाएगी। नय कार्य बनेगें।

कन्या – आज पराक्रम में वृद्धि होगी। धन से जुड़ी योजनाएं सफल होंगी। रोजगार के प्रयास में लाभ होगा। व्‍यापार के क्षेत्र में जारी प्रयासों में अकल्पनीय सफलता प्राप्त होगी।

तुला – आज भाग्‍य का पूरा साथ मिलेगा। आपके सम्‍मान में वृद्धि होगी और योजनाएं सफल होंगी। परिवार के सभी सदस्यों की खुशियां बढ़ेगी।

वृश्चिक – आज का दिन उत्तम है। आज नए कार्य बनेंगे अपने वाणी पर नियंत्रण रखकर आगे बढ़ते रहें, सफलता आपको अवश्य मिलेगी।

धनु – आज विरोधी भी आपकी प्रशंसा करेंगे। शासन सत्ता पक्ष से निकटता व गठजोड़ का लाभ भी मिलेगा। सारे कार्य समय पर पूरे होंगे।

पढ़ें :- उत्तराखंड का रहस्यमयी कोटगाड़ी मंदिर, जहां अदालत से हारे लोग चिट्ठी लिखकर लगाते हैं न्याय की अर्जी

मकर – आज पारिवारिक और आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगा। आज आजीविका के क्षेत्र में चल रहे नए प्रयास फलीभूत होंगे।

कुम्भ – आज सुख के रास्‍ते में आ रही बाधाएं दूर होंगी। निर्मूल विवाद का अंत होगा। अपनी बुद्धि द्वारा किए कार्यों में सफलता अवश्य मिलेगी।

मीन – आज का दिन चिंता और फिक्र में बीतेगा। आज दाम्पत्य जीवन में कई दिन से चला आ रहा गतिरोध समाप्त हो जाएगा। किसी प्रकार का लेनदेन न करें।

Advertisement