Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. 09 जनवरी 2024 का राशिफल: मंगलवार के दिन इन राशियों पर होगी हनुमान जी की कृपा

09 जनवरी 2024 का राशिफल: मंगलवार के दिन इन राशियों पर होगी हनुमान जी की कृपा

By शिव मौर्या 
Updated Date

09 जनवरी 2024 का राशिफल: मंगलवार यानी 09 जनवरी का राशिफल आचार्य रत्नाकर तिवारी से जानिए…इन राशि के लोगों का आज व्यवसाय ठीक चलेगा।

पढ़ें :- 16 मई 2024 का राशिफलः इन राशि के लोगों को सक्रियता और सामर्थ्य में वृद्धि बनी रहेगी

मेष – आज परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। काम में लगन तथा उत्साह बने रहेंगे। आज मित्रों के साथ प्रसन्नतापूर्वक समय बीतेगा।

वृष – आज पार्टी व पिकनिक का कार्यक्रम बनेगा। स्वादिष्ट व्यंजनों का लाभ मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल रहेंगे।

मिथुन – आज स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। आज व्यवसाय ठीक चलेगा। आज आय में निश्चितता रहेगी। लाभ होगा।

कर्क – आज प्रसन्नता रहेगी। पारिवारिक सहयोग बना रहेगा। आज किसी व्यक्ति की बातों में न आएं, लाभ होगा।

पढ़ें :- 15 मई 2024 का राशिफलः इन राशि के लोग स्वास्थ्य के प्रति विशेष सावधानी बरतें

सिंह – आज घर-बाहर प्रसन्नतादायक वातावरण रहेगा। नौकरी में चैन महसूस होगा। व्यापार से संतुष्टि रहेगी। संतान की चिंता रहेगी।

कन्या – आज ऐश्वर्य के साधनों पर बड़ा खर्च होगा। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। हितैषी सहयोग करेंगे। धनार्जन संभव है।

तुला – आज बेकार की बातों पर ध्यान न दें। आज आय में निश्चितता रहेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। जल्दबाजी न करें।

वृश्चिक – आज व्यवसाय ठीक चलेगा। नए लोगों से संपर्क होगा। आज आय में वृद्धि तथा आरोग्य रहेगा। चिंता में कमी होगी।

धनु – आज पारिवारिक सहयोग प्राप्त होगा। बड़ा कार्य करने का मन बनेगा। सफलता के साधन जुटेंगे। जोखिम न उठाएं।

पढ़ें :- 13 मई 2024 का राशिफलः सोमवार के दिन इन राशियों पर बरसेगी कृपा, पूरे होंगे सभी काम

मकर – किसी जानकार प्रबुद्ध व्यक्ति का सहयोग प्राप्त होने के योग हैं। तंत्र-मंत्र में रुचि रहेगी। किसी राजनयिक का सहयोग मिल सकता है।

कुम्भ – स्थायी संपत्ति के कार्य बड़ा लाभ दे सकते हैं। आज बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। आय में वृद्धि तथा उन्नति मनोनुकूल रहेंगे।

मीन – आज बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। यात्रा मनोरंजक रहेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। नौकरी में सुकून रहेगा।

Advertisement