09 मई 2024 का राशिफलः गुरुवार का राशिफल आचार्य रत्नाकर तिवारी से जानिए, मिथुन राशि के लोगों को आज व्यवसाय के हिसाब से दिन बहुत ही शुभ रहेगा।
पढ़ें :- BadaMangal 2026 : बचपन में जब ऋषियों ने दिया हुनुमान जी को श्राप, जानें- कैसे मिली श्राप से मुक्ति
मेष – आज का दिन उत्तम है। आज व्यापार अच्छा चलेगा। घर का माहौल बहुत अच्छा रहेगा। नई नौकरी के ऑफर मिल सकते हैं।
वृष – आज का दिन अच्छा है। आज पिता से लाभ मिलेगा। अचानक धन लाभ होगा। अपने वाणी पर संयम रखें। आज क्रोध से बचें।
मिथुन – आज व्यवसाय के हिसाब से दिन बहुत ही शुभ रहेगा। आर्थिक मामलों में फायदा मिलेगा। नौकरी मिल सकती है।
कर्क – आज जमीन के मामले में नुकसान हो सकता है। खर्च में इजाफा हो सकता है। आज का दिन मिला जुला रहेगा।
पढ़ें :- Aaj Ka Rashifal 05 May: आज समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा, नए संपर्क लाभ देंगे...जानिए कैसा रहेगा आपका दिन?
सिंह – आज उद्योग और व्यापार में महत्वपूर्ण कार्यों में सुधार आएगा। आज कॅरियर के हिसाब से दिन शुभ रहेगा।
कन्या – आज आर्थिक विषयों पर फोकस बढ़ सकता है। महत्वपूर्ण कार्यों को करने में जल्दबाजी में करने से बचें।
तुला – आज व्यापार में बेहतर प्रदर्शन करने का योग है। आज लाभ में इजाफा हो सकता है। पुराने मित्रों से मिलना संभव हो सकता है।
वृश्चिक – आज कॅरियर और व्यापार संतुलित बना रहने की संभावना है। आज नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन शुभ रहेगा।
धनु – आज संतान से अच्छा समाचार मिलने का योग है। आवश्यक कार्यों को तेजी से पूरा कर सकेंगे। कॅरियर में सफलता मिलेगी।
पढ़ें :- Guptkashi Vishwanath Temple : इस मंदिर में भगवान शिव ने माता पार्वती से विवाह का प्रस्ताव रखा था , मान्यता है काशी विश्वनाथ के बराबर
मकर – पारिवारिक विषयों में धैर्य बनाए रखना बहुत ही शुभ रहेगा। आज आर्थिक मामलों के हिसाब से दिन शुभ रहेगा।
कुम्भ – आज वाणिज्यिक विषयों के हिसाब से दिन सकारात्मक रहेगा। शुभ समाचार मिलने के योग हैं।
मीन – आर्थिक मामलों के हिसाब से दिन शुभ रहेगा। आकर्षक प्रस्ताव मिल सकते हैं। शुभ सूचनाएं प्राप्त होने की पूरी संभावनाएं हैं।