Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. 04 अप्रैल 2024 का राशिफलः इन राशि के लोगों को आज व्यापार में लाभ होगा

04 अप्रैल 2024 का राशिफलः इन राशि के लोगों को आज व्यापार में लाभ होगा

By शिव मौर्या 
Updated Date

04 अप्रैल 2024 का राशिफलः गुरुवार का राशिफल आचार्य रत्नाकर तिवारी से जानिए, कर्क राशि के लोगों को आज व्यापार में लाभ होगा।

पढ़ें :- Gayatri Jayanti 2026 : गायत्री जयंती आज, चारों वेदों की जननी की विशेष पूजा से अध्यात्मिक शक्ति का विकास होता है

मेष – कार्यस्थल पर परिवर्तन संभव है। विरोधी सक्रिय रहेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। मित्रों की सहायता कर पाएंगे। आय में वृद्धि होगी।

वृष – आज पूजा-पाठ में मन लगेगा। कानूनी अड़चन दूर होगी। जल्दबाजी से हानि संभव है। कुसंगति से बचें। निवेश शुभ रहेगा।

मिथुन – आज परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। आज वाणी पर नियंत्रण रखें। चोट व दुर्घटना से बड़ी हानि हो सकती है।

कर्क – आज व्यापार में लाभ होगा। आज नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। आज निवेश में सोच-समझकर हाथ डालें। शत्रु पस्त होंगे। विवाद में न पड़ें।

पढ़ें :- Panchak In July 2026 : जुलाई में पंचक का साया? जानिए किन कार्यों से बचना चाहिए

सिंह – बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। परीक्षा व साक्षात्कार आदि में सफलता प्राप्त होगी। स्थायी संपत्ति से बड़ा लाभ हो सकता है।

कन्या – आज रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। मनपसंद भोजन का आनंद प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेगा।

तुला – आज किसी व्यक्ति से कहासुनी हो सकती है। आज फालतू बातों पर ध्यान न दें। मेहनत अधिक व लाभ कम होगा।

वृश्चिक – आज कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। चिंता बनी रहेगी। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा।

धनु – आज घर में शुभ कार्य होने के संकेत है और इस दौरान रिश्तेदारों का भी आना-जाना हो सकता है। आज नए कार्ये बनेंगे।

पढ़ें :- Budh Gochar 2026 :  ग्रह मंडल के राजकुमार बुध ने किया कर्क राशि में गोचर ,  इन राशियों को मिलेंगे शुभ परिणाम

मकर – आज यात्रा लाभदायक रहेगी। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। कारोबारी बड़े सौदे बड़ा लाभ दे सकते हैं।

कुम्भ – आज फालतू खर्च पर नियंत्रण रखें। आज बजट बिगड़ेगा। कर्ज लेना पड़ सकता है। शारीरिक कष्ट से बाधा उत्पन्न होगी।

मीन – आज डूबी हुई रकम प्राप्त हो सकती है, प्रयास करें। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। शेयर मार्केट से बड़ा लाभ हो सकता है।

 

 

पढ़ें :- Ashadh Month 2026 :  ऋतु परिवर्तन का आषाढ़ मास महत्वपूर्ण कालखंड माना गया है , जानें कब से शुरू हो रहा है?
Advertisement