Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. 08 अप्रैल 2024 का राशिफलः सोमवार के दिन इन राशियों को मिलेगा आज भाग्‍य का साथ

08 अप्रैल 2024 का राशिफलः सोमवार के दिन इन राशियों को मिलेगा आज भाग्‍य का साथ

By शिव मौर्या 
Updated Date

08 अप्रैल 2024 का राशिफलः सोमवार का राशिफल आचार्य रत्नाकर तिवारी से जानिए, वृष राशि के लोगों के लिए आज नए मित्रों से सहयोग एवं सानिध्य मिलेगा।

पढ़ें :- Gayatri Jayanti 2026 : गायत्री जयंती आज, चारों वेदों की जननी की विशेष पूजा से अध्यात्मिक शक्ति का विकास होता है

मेष – आज सामाजिक क्रियाकलापों के प्रति रुचि बढ़ेगी। आज घर परिवार में मांगलिक कार्यक्रम होने के योग बनेंगे।

वृष – आज नए मित्रों से सहयोग एवं सानिध्य मिलेगा। किसी महत्वपूर्ण कार्य में सफलता मिलेगी। व्यापार में जीवनसाथी का सहयोग एवं मिलेगा।

मिथुन – आज भाग्‍य का साथ मिलेगा। आज करियर के मामले में किसी से सलाह मांग सकते हैं। आज रुका कार्य पूरा होगा।

कर्क – आर्थिक मामलों में लाभ होगा और आपको उत्तम संपत्ति की प्राप्ति के संकेत मिल रहे हैं। आज आजीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी।

पढ़ें :- Panchak In July 2026 : जुलाई में पंचक का साया? जानिए किन कार्यों से बचना चाहिए

सिंह – आज आपको सम्‍मान की प्राप्ति होगी। आपको आमदनी के नए स्रोत बनेंगे। वाणी की सौम्यता से आपको लाभ होगा।

कन्या – आज आर्थिक मामलों में लाभ होगा और आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। रोजगार के क्षेत्र में जारी प्रयासों में सफलता प्राप्त होगी।

तुला – आर्थिक लाभ होगा और आज आपके चारों ओर सुखद माहौल रहेगा। परिवार के सभी सदस्यों की खुशियां बढ़ेंगी।

वृश्चिक – आपका दिन शुभ होगा। आपके सम्‍मान में वृद्धि होगी और कार्य सफल होंगे। व्यापार से लाभ का योग है।

धनु – आज आपके विरोधी भी आपकी प्रशंसा करेंगे और आपको सरकारी मामलों में हर प्रकार का सहयोग प्राप्‍त होगा।

पढ़ें :- Budh Gochar 2026 :  ग्रह मंडल के राजकुमार बुध ने किया कर्क राशि में गोचर ,  इन राशियों को मिलेंगे शुभ परिणाम

मकर – आर्थिक मामलों में लाभ होगा और हर कार्य में सफलता मिलेगी। आज आजीविका के क्षेत्र में चल रहे नए प्रयास फलीभूत होंगे।

कुम्भ – आज कोई विपरीत समाचार सुनकर अकस्मात यात्रा पर जाना पड़ सकता है। इसलिए सावधान रहें और झगड़ा करने से बचें।

मीन – आज तनाव हो सकता है। कईं दिन से चला आ रहा गतिरोध समाप्त होगा। विशेष तौर पर स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

Advertisement