15 अप्रैल 2024 का राशिफलः सोमवार का राशिफल आचार्य रत्नाकर तिवारी से जानिए, मिथुन राशि के लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।
पढ़ें :- Shukra Ast 2026 : सुख-समृद्धि के देवता शुक्र 23 सितंबर से अस्त हो रहे हैं, शुभ कार्य रूक जाते हैं
मेष – नया काम शुरू कर सकते हैं। कार्यस्थल पर माहौल आपके अनुकूल रहेगा। आज विरोधी भी आपके पक्ष में नजर आएंगे।
वृष – आज मन बहुत खुश रहेगा। बिजनेस में विरोध का सामना करना पड़ेगा। आज आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी।
मिथुन – आज का दिन अच्छा रहने वाला है। सोचे हुए काम पूरे होंगे। आज आप किसी नए काम की नींव रख सकते हैं।
कर्क – आज वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। आज व्यापार में वृद्धि होगी। आज स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें।
पढ़ें :- प्रेमानंद जी महाराज ने बताए राधा रानी के 28 नाम, जानिए क्या है इन नामों के जाप का धार्मिक महत्व
सिंह – आज अच्छा दिन होगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी। मन प्रसन्न रहेगा। शेयर बाज़ार में पैसा लगाना अच्छा रहेगा।
कन्या – आज मुलाकात किसी खास व्यक्ति से हो सकती है। आपको जीवन में नया मार्गदर्शन मिल सकता है।
तुला – आज भविष्य के लिए बड़ा धन निवेश कर सकते हैं। आज परिवार में किसी नये सदस्य का आगमन होगा।
वृश्चिक – परिवार को लेकर कोई बड़ी उलझन हो सकती है। आज आपको अपने बड़ों का आशीर्वाद प्राप्त हुआ है।
धनु – आज जीवन के कुछ महत्वपूर्ण फैसले ले सकते हैं। व्यापार में लाभ के योग हैं। आज अपना रुका हुआ पैसा मिल सकता है।
पढ़ें :- Radha Ashtami 2026 : राधा अष्टमी का व्रत पर जपें राधा नाम , जानें तारीख और महत्व
मकर – आज कोई जरूरी काम आज पूरा होने वाला है। सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में आपको बड़ा सम्मान मिल सकता है।
कुम्भ – आज आपको भविष्य में लाभ मिलेगा। आज परिवार में चल रहे वाद-विवाद के माहौल में बदलाव आएगा।
मीन – आज घर में स्वास्थ्य को लेकर कुछ समस्याएँ रहेंगी और पत्नी तथा बच्चों के साथ मतभेद उत्पन्न होंगे।