Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. 10 फरवरी 2024 का राशिफलः इन राशियों को हो सकता है धन लाभ और नए कार्य बनेंगे

10 फरवरी 2024 का राशिफलः इन राशियों को हो सकता है धन लाभ और नए कार्य बनेंगे

By शिव मौर्या 
Updated Date

10 फरवरी 2024 का राशिफलः शनिवार का राशिफल आचार्य रत्नाकर तिवारी से जानिए….मिथुन राशि को आज के दिन आपको फायदा देने वाला है।

पढ़ें :- Navaratri 'Batuk Bhairav' :  शक्ति के रक्षक हैं 'बटुक भैरव' ,  इनके बिना कन्या पूजन क्यों है अधूरा?

मेष – जीवनसाथी की मदद से आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। आज दूर के रिश्तेदार से आपकी मुलाकात हो सकती है। आज का दिन अच्छा है।

वृष – आज का दिन राहतपूर्ण रहने वाला है। आज आपके पारिवारिक जीवन में उत्साह का माहौल रहेगा। धन लाभ होगा। नए कार्य बनेगें।

मिथुन – आज का दिन आपको फायदा देने वाला है। बिजनेस में आ रहीं अड़चने आज किसी मित्र की मदद से खत्म हो जाएंगी।

कर्क – आज आपको किसी पुराने सामाजिक कार्य के लिए सम्मानित किया जा सकता है। आज पड़ोसियों के बीच आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

पढ़ें :- Navratri kanya pujan : नवरात्रि में कन्या पूजन इस दिन, जानें सही तारीख और शुभ मुहूर्त

सिंह – आज धनलाभ के कई सुनहरे अवसर मिलेगें। आज आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत रहेगा। विवाहितों के लिए आज का दिन अनुकूल है।

कन्या – आज का दिन आपके लिए शुभ है। आज घर की नयी जिम्मेदारी संभालनी पड़ सकती है। आज धनलाभ के नये रास्ते भी नजर आएंगे।

तुला – आज जिस काम को पूरा करना चाहेंगे वो आसानी से पूरा हो जाएगा। किसी जरूरी काम के पूरा होने पर लोग आपको बधाई देंगे।

वृश्चिक – आज आपका मन पूजा-पाठ में अधिक लगा रहेगा। बच्चे माता-पिता के साथ मिलकर किसी धार्मिक कामों में उनका साथ भी देंगे।

धनु – आज स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। एग्जाम से रिलेटेड कोई शुभ समाचार मिल सकता हैं। समय ठीक हैं।

पढ़ें :- उत्तराखंड का रहस्यमयी कोटगाड़ी मंदिर, जहां अदालत से हारे लोग चिट्ठी लिखकर लगाते हैं न्याय की अर्जी

मकर – आज का दिन घर के कामों में बितेगा। परिवारवाले भी आपके कामों में आपकी सहायता करेंगें। व्यापारी वर्ग को आज अचानक से कोई बड़ा फायदा हो सकता है।

कुम्भ – आज आपके रूके हुए पैसे वापस मिल सकते हैं। आज किसी से बहस न करें। पढ़ाई के प्रति आज रूझान बना रहेगा।

मीन – आज आपका दिन उत्साह से परिपूर्ण रहेगा।आज मानसिक रूप से खुश रहेंगे। आज आपका समय दोस्तों के साथ बितेगा।

 

Advertisement