Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. 13 फरवरी 2024 का राशिफलः मंगलवार के दिन इन राशि के लोगों को आर्थिक लाभ होगा, कार्यक्षेत्र के वातावरण में भी सुधार होगा

13 फरवरी 2024 का राशिफलः मंगलवार के दिन इन राशि के लोगों को आर्थिक लाभ होगा, कार्यक्षेत्र के वातावरण में भी सुधार होगा

By शिव मौर्या 
Updated Date

13 फरवरी 2024 का राशिफलः मंगलवार का राशिफल आचार्य रत्नाकर तिवारी से जानिए, मिथुन राशि के लोगों को आज करियर में बदलाव लाने की कोशिश कर रहे हैं तो अभी परिस्थितियां ठीक हैं।

पढ़ें :- Navaratri 'Batuk Bhairav' :  शक्ति के रक्षक हैं 'बटुक भैरव' ,  इनके बिना कन्या पूजन क्यों है अधूरा?

मेष – आज व्यापार में भारी लाभ मिल सकता है। किसी को बड़ी धनराशि उधार ना दें। आज परिवार के साथ यात्रा पर जा सकते हैं।

वृष – आज का दिन अच्छा रहेगा। पिछले दिनों से अटका काम पूरा होगा। बिजनेस में कोई बड़ा कॉन्ट्रैक्ट मिल सकता है। सेहत ठीक रहेगी।

मिथुन – आर्थिक मामलों में लाभ होगा। आज करियर में बदलाव लाने की कोशिश कर रहे हैं तो अभी परिस्थितियां ठीक हैं।

कर्क – आज फायदे का दिन है। आज के दिन किसी नये प्रॉजेक्ट पर आपका ध्यान आकर्षित होगा। आज का दिन शुभ हैं।

पढ़ें :- Navratri kanya pujan : नवरात्रि में कन्या पूजन इस दिन, जानें सही तारीख और शुभ मुहूर्त

सिंह – आज अधूरे काम भी आपको पूरे करने होंगे। आज दोपहर के बाद दौड़भाग बढ़ जाएगी। जल्‍दबाजी में कोई गलती हो सकती है।

कन्या – आज परिवार के लोगों से हर प्रकार का सपॉर्ट मिलेगा। आज आपकी कारोबार से जुड़ी योजनाएं सफल होंगी।

तुला – आज का दिन काफी व्‍यस्‍तता वाला हो सकता है। आज आपको जरूरी काम से कुछ धन की व्‍यवस्‍था करनी पड़ सकती है।

वृश्चिक – आज बिजनस या जॉब प्रॉस्पेक्ट को सुधारने के लिए कार्यक्रम में परिवर्तन करना पड़ सकता है। आज आप खुश रहेंगे मस्त रहेंगे।

धनु – आज का दिन आपके लिए काफी व्‍यस्‍तता से भरा रहेगा। आज घर परिवार का वातावरण कुछ अवसादपूर्ण रहेगा।

पढ़ें :- उत्तराखंड का रहस्यमयी कोटगाड़ी मंदिर, जहां अदालत से हारे लोग चिट्ठी लिखकर लगाते हैं न्याय की अर्जी

मकर – आज छोटे सदस्य या संतान की ओर से भी अच्छा समाचार मिलेगा। वस्त्र आदि का लाभ हो सकता है। मां की शांति और सुकून मिलेगा।

कुम्भ – आज आर्थिक लाभ होगा। आपके कार्यक्षेत्र के वातावरण में सुधार होगा। आज कठोर प्रकृति का व्यक्ति नज़रों से दूर रहेगा।

मीन – जीवनसाथी का भरोसा जीतना जरूरी होगा। कुछ जरूरी खर्चे भी सामने आएंगे। बुजुर्गों का सहयोग कुछ हद तक माहौल को ठीक करने में सहायक होगा।

Advertisement