Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. 24 फरवरी 2024 का राशिफलः कुभ राशि के लोगों की व्यापार में परेशानियों का अंत होगा, जानिए क्या कहते हैं आपके भी सितारे?

24 फरवरी 2024 का राशिफलः कुभ राशि के लोगों की व्यापार में परेशानियों का अंत होगा, जानिए क्या कहते हैं आपके भी सितारे?

By शिव मौर्या 
Updated Date

24 फरवरी 2024 का राशिफलः शनिवार का राशिफल आचार्य रत्नाकर तिवारी से जानिए, मिथुन राशि के लोग आर्थिक मामलों में संभलकर चलें, धन का निवेश सोच-समझ कर करें।

पढ़ें :- Navaratri 'Batuk Bhairav' :  शक्ति के रक्षक हैं 'बटुक भैरव' ,  इनके बिना कन्या पूजन क्यों है अधूरा?

मेष – राजनीतिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। आपको अपनी ईमानदारी से सफलता मिलेगी। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा।

वृष – आज सकारात्मक व्यवहार लोगों को प्रभावित करेगा। अगर आप किसी विवाद में उलझ जाएं तो तल्ख टिप्पणी करने से बचिए।

मिथुन – आज किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। आर्थिक मामलों में संभलकर चलें, धन का निवेश सोच-समझ कर करें।

कर्क – आज कार्य की व्यस्तता रहेगी एवं स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आज धन के मामले में थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है।

पढ़ें :- Navratri kanya pujan : नवरात्रि में कन्या पूजन इस दिन, जानें सही तारीख और शुभ मुहूर्त

सिंह – आज आत्मसम्मान बढ़ेगा। वाणी पर नियंत्रण रखें। व्यापार में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

कन्या – आज व्यापारिक नवीन योजनाएं बनेंगी। आज निर्माण कार्य में सुधार होगा। कुछ भी ऊट-पटांग खाने से बचें।

तुला – आपको कुछ नए प्रोजेक्ट्स मिल सकते हैं और इन प्रोजेक्ट्स से आपको लाभ मिलेगा। कलात्मक कार्यों का प्रतिफल मिलेगा।

वृश्चिक – लाभदायक सौदे होंगे। विपरीत परिस्थितियों का सफलता से सामना कर सकेंगे। आज जीवनसाथी से आर्थिक मतभेद हो सकते हैं।

धनु – आज आपके साथ सब कुछ अच्छा होगा। आज शुभ घटनाओं के होने का प्रबल योग है। आर्थिक निवेश सोच-समझकर करें।

पढ़ें :- उत्तराखंड का रहस्यमयी कोटगाड़ी मंदिर, जहां अदालत से हारे लोग चिट्ठी लिखकर लगाते हैं न्याय की अर्जी

मकर – आज का दिन संतान के व्यवहार से चिंतित रहेंगे। आज कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों को सम्मान मिल सकता है।

कुम्भ – आज विपरीत परिस्थितियों से दृढ़ता से सामना कर सकेंगे। व्यापार में परेशानियों का अंत होगा। आज प्रेम प्रसंग के योग है।

मीन – आज विद्वानों के साथ रहने का अवसर मिलेगा। लाभदायक सौदे होंगे। आज महिला अधिकारी का सहयोग मिलेगा।

 

Advertisement