Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. 25 फरवरी 2024 का राशिफलः इन राशि के लोगों को व्यवसाय में चुनौतियों का करना पड़ सकता है सामना

25 फरवरी 2024 का राशिफलः इन राशि के लोगों को व्यवसाय में चुनौतियों का करना पड़ सकता है सामना

By शिव मौर्या 
Updated Date

25 फरवरी 2024 का राशिफलः रविवार का राशिफल आचार्य रत्नाकर तिवारी से जानिए, कर्क राशि के लिए आज का दिन अच्छा हैं।

पढ़ें :- Navaratri 'Batuk Bhairav' :  शक्ति के रक्षक हैं 'बटुक भैरव' ,  इनके बिना कन्या पूजन क्यों है अधूरा?

मेष – आज धर्म-कर्म में रुचि और वृद्धि संभावनाएँ हैं। आज शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। पारिवारिक जीवन आनंदमय रहेगा।

वृष – आज संगीत में रुचि बढ़ सकती है। आज परिवार में सुख-शांति की स्थिति बनी रहेगी। किसी मित्र के सहायता से रोजगार के अवसर मिल सकते हैं।

मिथुन – आज शिक्षा के क्षेत्र में रुचि में वृद्धि हो सकती है। आज शैक्षिक और अन्वेषणात्मक कार्यों में सफलता प्राप्त होगी।

कर्क – आज का दिन अच्छा हैं। आज मित्र के सहायता से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। स्वादिष्ट भोजन में रुचि बढ़ेगी।

पढ़ें :- Navratri kanya pujan : नवरात्रि में कन्या पूजन इस दिन, जानें सही तारीख और शुभ मुहूर्त

सिंह – आज आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। घर-परिवार में धार्मिक कार्यों का आयोजन हो सकता है। मीठे खानपान के प्रति रुचि बढ़ेगी।

कन्या – आज संयमित रहें। धैर्यशीलता को बनाए रखने का प्रयास करें। आज नौकरी में कार्यक्षेत्र में वृद्धि हो सकती है।

तुला – आज कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। परिश्रम भी अधिक रहेगा। आज स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें।

वृश्चिक – आय में वृद्धि होगी। खर्च बढ़ेंगे। मानसिक शांति पाने के लिए प्रयास करें। व्यापार लाभ का योग बन रहे हैं आज यात्रा संभव है।

धनु – व्यवसाय में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। सतर्क रहें। किसी दोस्त के साथ विदेश यात्रा की योजना बन सकती है।

पढ़ें :- उत्तराखंड का रहस्यमयी कोटगाड़ी मंदिर, जहां अदालत से हारे लोग चिट्ठी लिखकर लगाते हैं न्याय की अर्जी

मकर – आज आपकी वाणी में मधुरता बनी रहेगी। पिता से धन प्राप्ति की संभावना है। लेखन और अन्य बौद्धिक कार्यों से आय हो सकती हैं।

कुम्भ – आज परिवार के साथ मिलकर आनंदित रहेंगे। आज धार्मिक संगीत के प्रति रुचि में वृद्धि हो सकती है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ख्याल रखें।

मीन – आज पिता के साथ मिलकर आगे बढ़ सकते हैं। परिवार के स्वास्थ्य का ख्याल रखें। नौकरी में अधिकारियों का सहाय्य मिलेगा।

 

Advertisement