Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. 29 फरवरी 2024 का राशिफल : गुरुवार को बन रहा है ध्रुव योग का शुभ संयोग, मकर समेत इन राशियों के विष्णु कृपा से अधूरे कार्य होंगे पूरे

29 फरवरी 2024 का राशिफल : गुरुवार को बन रहा है ध्रुव योग का शुभ संयोग, मकर समेत इन राशियों के विष्णु कृपा से अधूरे कार्य होंगे पूरे

By santosh singh 
Updated Date

29 फरवरी 2024 का राशिफल : 29 फरवरी दिन गुरुवार को चंद्रमा का संचार शुक्र ग्रह की राशि तुला में संचार करने वाले हैं। साथ ही कल फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि है। इस दिन वृद्धि योग, ध्रुव योग और चित्रा नक्षत्र का शुभ संयोग बन रहा है, जिससे कल के दिन का महत्व बढ़ गया है।

पढ़ें :- Navaratri 'Batuk Bhairav' :  शक्ति के रक्षक हैं 'बटुक भैरव' ,  इनके बिना कन्या पूजन क्यों है अधूरा?

आचार्य रत्नाकर तिवारी ने बताया कि बन रहे शुभ योग का लाभ 5 राशियों को मिलने वाला है। इन राशियों के सुख-समृद्धि में वृद्धि होगी और धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। इन राशियों के साथ ज्योतिष उपाय भी बताए गए हैं, इन उपायों के करने से कुंडली में गुरु ग्रह की स्थिति मजबूत होगी और भगवान विष्णु की कृपा प्राप्ति होगी।

 

मेष राशिफल : आज ससुराल पक्ष से लाभ होगा। वाहन प्रयोग में सावधानी रखें। आपको शाम के वक्‍त किसी जरूरी कार्य पर खर्च करना पड़ सकता है।

वृष राशिफल : आज वाणी पर संयम रखें तो आपके विरोधी परास्त होंगे। ऑफिस में किसी दूसरे के मामले में दखल देने से बचें। समय ठीक हैं।

पढ़ें :- Navratri kanya pujan : नवरात्रि में कन्या पूजन इस दिन, जानें सही तारीख और शुभ मुहूर्त

मिथुन राशिफल : आज आर्थिक लाभ होगा और आज का दिन आपको संतोष देने वाला होगा। आज कारोबार में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

कर्क राशिफल : आज आपकी सुख समृद्धि में वृद्धि होगी और दाम्पत्य जीवन सुखमय होगा। आज धन,पद, प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

सिंह राशिफल : आज रोजी रोजगार की दिशा में सफलता मिलेगी। उपहार और सम्मान का लाभ मिलेगा। दूसरों का सहयोग लेने में सफल होंगे।

कन्या राशिफल :  आज धन से जुड़ी योजनाएं सफल होंगी और आपकी कीर्ति में वृद्धि होगी। आज खान-पान में संयम रखें।

तुला राशिफल :  आज किसी काम से आपकी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। आय और व्यय में संतुलन बनाकर रखें।आज धन में वृद्धि होगी।

पढ़ें :- उत्तराखंड का रहस्यमयी कोटगाड़ी मंदिर, जहां अदालत से हारे लोग चिट्ठी लिखकर लगाते हैं न्याय की अर्जी

वृश्चिक राशिफल : आज शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा और आपके रुके कार्य पूर्ण होंगे। किसी मूल्यवान वस्तु के खोने व चोरी की आशंका है।

धनु राशिफल : वाणी की सौम्यता से आपकी पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें और खाने पर नियंत्रण रखें।

मकर राशिफल : आज आपके धन में वृद्धि होगी और आय से जुड़े नए स्रोत मिल सकते हैं। आपको कारोबार में सफलता मिलेगी।

कुम्भ राशिफल : झगड़ा विवाद से बचें। आज धन से जुड़े मामले में कोई फैसला काफी सोचकर करें। आपको रोजगार में सफलता प्राप्‍त होगी।

मीन राशिफल : आज रिश्तों में मधुरता आएगी। आज आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी और धन से जुड़ी योजनाएं सफल होंगी।

पढ़ें :- Budh Gochar 2026 : ग्रह मंडल के राजकुमार बुधदेव करेंगे नक्षत्र परिवर्तन, इन राशियों की बदलेगी किस्मत
Advertisement