Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. 05 जनवरी 2026 का राशिफल: सोमवार के दिन इन राशियों के खुलेंगे भाग्य के ताले, आर्थिक लाभ के बन रहे योग

05 जनवरी 2026 का राशिफल: सोमवार के दिन इन राशियों के खुलेंगे भाग्य के ताले, आर्थिक लाभ के बन रहे योग

By शिव मौर्या 
Updated Date

05 जनवरी 2026 का राशिफल: सोमवार का राशिफल आचार्य रत्नाकर तिवारी से जानिए…मिथुन राशि के लोगों का आज दिमाग तेज़ चलेगा और बातचीत में रुचि रहेगी।

पढ़ें :- 07 जनवरी 2026 का राशिफल: इन राशि के लोगों की आज कार्यस्थल पर बढ़ सकती हैं जिम्मेदारियां

मेष – आज आपका उत्साह बढ़ा रहेगा। लंबे समय से अटके काम निपटेंगे और आत्म-विश्वास भी मजबूत रहेगा।

वृषभ – आज आप शांति और स्थिरता चाहते हैं। पारिवारिक समय अच्छा रहेगा। काम थोड़े धीमे चल सकते हैं पर सही दिशा में रहेंगे।

मिथुन – आज आपका दिमाग तेज़ चलेगा और बातचीत में रुचि रहेगी। नए संपर्क या पुराने मित्र से लाभ मिल सकता है।

कर्क – आज भावनात्मक रूप से संवेदनशील रह सकते हैं। परिवार से जुड़े ज़िम्मेदारी वाले कार्य मिल सकते हैं। आराम को प्राथमिकता दें।

पढ़ें :- 04 जनवरी 2026 का राशिफल: इन राशि के लोगों को मिलेगा आज भाग्य का साथ, आज का दिन सकारात्मक रहेगा

सिंह – आज आपका आत्म-विश्वास ऊँचा रहेगा। काम में पहचान बढ़ सकती है। प्यार दिखाएँ पर अहंकार से बचें।

कन्या – आज जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं पर आप सफलतापूर्वक उन्हें निभाएंगे। घर-काम में संतुलन बनाये रखना जरूरी हैं।

तुला – आज व्यावहारिक बने रहना आपके लिये मददगार रहेगा। कामों को निपटाने का समय अच्छा है। आर्थिक लाभ होगा।

वृश्चिक – आज मन थोड़ा खुला रहेगा और नए विचार आपके सामने आयेंगे। यात्रा या योजनाओं की शुरुआत संभावित है।

धनु – भावनात्मक संवेदनशीलता और कल्पनाशीलता आज बनी रहेगी। काम की शुरुआत धीमी लग सकती है पर बाद में बेहतर होगी।

पढ़ें :- 02 जनवरी 2026 का राशिफल: रुके हुए काम होंगे पूरे, नौकरी से जुड़े मिल सकते हैं नए अवसर...जानिए कैसा रहेगा आपका दिन?

मकर – आज आप भावनात्मक रूप से सक्रिय रहेंगे और जिम्मेदारियां संभालेंगे। नई नौकरी मिलने की संभावना है। समय ठीक चल रहा है।

कुंभ – आज आपका मन कुछ नया करने के लिये प्रेरित रहेगा। आज नई योजनाओं या सीख के लिये समय अच्छा है।

मीन – आज आपकी संवेदनशीलता बढ़ेगी। आज काम शुरुआत में धीमी लग सकती है, लेकिन बाद में सुधार होगा।

Advertisement