Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. 06 जनवरी 2024 का राशिफल: कर्क राशि को मिल सकती है अच्छी खबर, जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे?

06 जनवरी 2024 का राशिफल: कर्क राशि को मिल सकती है अच्छी खबर, जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे?

By शिव मौर्या 
Updated Date

06 जनवरी 2024 का राशिफल: शनिवार यानी 06 जनवरी का राशिफल आचार्य रत्नाकर तिवारी से जानिए…इन राशि के लोगों का व्यापार ठीक चलेगा।

पढ़ें :- 16 मई 2024 का राशिफलः इन राशि के लोगों को सक्रियता और सामर्थ्य में वृद्धि बनी रहेगी

मेष – आज संपत्ति के बड़े सौदे बड़ा लाभ दे सकते हैं। बेरोजगारी दूर होगी। करियर बनाने के अवसर प्राप्त होंगे। नौकरी में प्रशंसा प्राप्त होगी

वृष – वैवाहिक प्रस्ताव प्राप्त हो सकता है। कारोबार में वृद्धि के योग हैं। सभी ओर से सफलता प्राप्त होगी। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं।

मिथुन – आज बु‍द्धि का प्रयोग करें। आय में निश्चितता रहेगी। व्यापार ठीक चलेगा। लाभ होगा।प्रयास अधिक करना पड़ेंगे। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा।

कर्क – आज नई आर्थिक नीति बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। पुरानी व्याधि से परेशानी हो सकती है। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा।

पढ़ें :- 15 मई 2024 का राशिफलः इन राशि के लोग स्वास्थ्य के प्रति विशेष सावधानी बरतें

सिंह – आज धर्म-कर्म में मन लगेगा। व्यापार मनोनुकूल चलेगा। नौकरी में सहकर्मी साथ देंगे। निवेश शुभ रहेगा।

कन्या – कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। नौकरी में उच्चाधिकारी की प्रसन्नता रहेगी। नया उपक्रम प्रारंभ करने की योजना बनेगी।

तुला – आज किसी मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता है। दूर से अच्‍छी खबर प्राप्त हो सकती है। आत्मविश्वास बढ़ेगा।

वृश्चिक – आज आय में कमी रहेगी। आज अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। यात्रा में जल्दबाजी न करें। चिंता तथा तनाव बने रहेंगे।

धनु – आज अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। यात्रा मनोरंजक रहेगी। आज नौकरी में अनुकूलता रहेगी। लाभ में वृद्धि होगी।

पढ़ें :- 13 मई 2024 का राशिफलः सोमवार के दिन इन राशियों पर बरसेगी कृपा, पूरे होंगे सभी काम

मकर – आज व्यावसायिक यात्रा मनोनुकूल रहेगी। विवेक का प्रयोग लाभ में वृद्धि करेगा। कोई बड़ी बाधा से सामना हो सकता है।

कुम्भ – आज किसी पारिवारिक आनंदोत्सव में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा। स्वादिष्ट भोजन का आनंद प्राप्त होगा। दिन अच्छा हैं।

मीन – व्यवसाय ठीक चलेगा। मातहतों का सहयोग नहीं मिलेगा। कोई बुरी खबर प्राप्त हो सकती है। आज पारिवारिक चिंताएं रहेंगी।

 

Advertisement