Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. 11 जनवरी 2024 का राशिफल: कर्क राशि के लोगों को रचनात्मक कार्य में मिल सकती है सफलता

11 जनवरी 2024 का राशिफल: कर्क राशि के लोगों को रचनात्मक कार्य में मिल सकती है सफलता

By शिव मौर्या 
Updated Date

11 जनवरी 2024 का राशिफल: गुरुवार यानी 11 जनवरी का राशिफल आचार्य रत्नाकर तिवारी से जानिए…इन राशि के लोगों के पिछले लंबे समय से रुके कार्य बनेंगे

पढ़ें :- 16 मई 2024 का राशिफलः इन राशि के लोगों को सक्रियता और सामर्थ्य में वृद्धि बनी रहेगी

मेष – आज भूमि व भवन संबंधित कार्य बड़ा लाभ दे सकते हैं। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे।

वृष – आज कोर्ट व कचहरी में लाभ की स्थिति बनेगी। नौकरी में अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। पिछले लंबे समय से रुके कार्य बनेंगे। प्रसन्नता रहेगी।

मिथुन – आज व्यापार ठीक चलेगा। नौकरी में सहकर्मी विरोध कर सकते हैं। जोखिम व जमानत के कार्य टालें, धैर्य रखें।

कर्क – आज रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। आज पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। शत्रु परास्त होंगे। आज व्यापार ठीक चलेगा।

पढ़ें :- 15 मई 2024 का राशिफलः इन राशि के लोग स्वास्थ्य के प्रति विशेष सावधानी बरतें

सिंह – बेवजह दौड़धूप रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कोई शोक समाचार मिल सकता है। अपेक्षित कार्यों में बाधा उत्पन्न हो सकती है।

कन्या – डूबी हुई रकम प्राप्त हो सकती है। आज यात्रा लाभदायक रहेगी। किसी बड़ी समस्या से सामना हो सकता है। व्यापार में वृद्धि के योग हैं।

तुला – पराक्रम व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। ऐश्वर्य के साधनों पर व्यय होगा। भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी।

वृश्चिक – जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी। यात्रा लाभदायक रहेगी। नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है।

धनु – आज विवेक का प्रयोग करें। आज लाभ होगा। आज नौकरी में कार्यभार रहेगा। आलस्य न करें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें।

पढ़ें :- 13 मई 2024 का राशिफलः सोमवार के दिन इन राशियों पर बरसेगी कृपा, पूरे होंगे सभी काम

मकर – आज सामाजिक कार्य करने का मन बनेगा। मेहनत का फल मिलेगा। आज मान-सम्मान मिलेगा। निवेश शुभ रहेगा। व्यापार में वृद्धि होगी।

कुम्भ – आज कानूनी सहयोग मिलेगा। लाभ में वृद्धि होगी। रुके कार्यों में गति आएगी। तंत्र-मंत्र में रुचि बढ़ेगी। आज सत्संग का लाभ मिलेगा।

मीन – आज सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। योजना फलीभूत होगी। किसी बड़ी समस्या का हल एकाएक हो सकता है। प्रसन्नता रहेगी।

 

Advertisement