Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. 13 जनवरी 2024 का राशिफल: इन राशि के लोग आज स्वास्थ्य के प्रति रहें सचेत, जानिए शनिवार का राशिफल

13 जनवरी 2024 का राशिफल: इन राशि के लोग आज स्वास्थ्य के प्रति रहें सचेत, जानिए शनिवार का राशिफल

By शिव मौर्या 
Updated Date

13 जनवरी 2024 का राशिफल: शनिवार यानी 13 जनवरी का राशिफल आचार्य रत्नाकर तिवारी से जानिए…इन राशि के लोगों को आज धन, सम्मान, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। 

पढ़ें :- 16 मई 2024 का राशिफलः इन राशि के लोगों को सक्रियता और सामर्थ्य में वृद्धि बनी रहेगी

मेष – आज पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। शासनसत्ता का सहयोग रहेगा।

वृष – पिता या धर्म गुरु का सहयोग मिलेगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। आज सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी।

मिथुन – आज स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। लेन-देन में सावधानी आवश्यकता है, जबकि दांपत्य जीवन सुखद व उत्साहवर्धक रहेगा।

कर्क – आर्थिक मामलो में प्रगति होगी। जीवन साथी का सहयोग मिलेगा। आज स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।

पढ़ें :- 15 मई 2024 का राशिफलः इन राशि के लोग स्वास्थ्य के प्रति विशेष सावधानी बरतें

सिंह – आज रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। मन अशांत होगा। रोग या विरोधी तनाव का कारण हो सकता है। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी।

कन्या – बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी।

तुला – पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। आज शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास सार्थक होगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

वृश्चिक – आज आर्थिक प्रगति होगी। आज धन, सम्मान, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। रिश्तो में निकटता आएगी। चारो तरफ से लाभ होगा।

धनु – आज पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। बहुप्रीतक्षित कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

पढ़ें :- 13 मई 2024 का राशिफलः सोमवार के दिन इन राशियों पर बरसेगी कृपा, पूरे होंगे सभी काम

मकर – आज गृह कार्य में व्यस्त रहेंगे। आज संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में किया गया श्रम सार्थक होगा।

कुम्भ – पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी फिर भी मन खिन्न रहेगा। आर्थिक मामलो में जोखिम न उठाएं। सामाजिक कार्यों में वृद्धि होगी।

मीन – जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। शासनसत्ता का सहयोग रहेगा। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। नए कार्य बनेगें।

Advertisement