22 जनवरी 2024 का राशिफलः सोमवार यानी 22 जनवरी का राशिफल आचार्य रत्नाकर तिवारी से जानिए…इन राशि के लोगों को बड़ा लाभ हो सकता है।
पढ़ें :- Pitru Paksha 2026 : पितृ दोष दूर करने के लिए घर पर लगाएं ये पौधे , मिलेगा पूर्वजों का आशीर्वाद
मेष – व्यवसाय ठीक चलेगा। व्ययवृद्धि होगी। विवाद को बढ़ावा न दें। दुष्टजनों से सावधानी आवश्यक है। पुराना रोग उभर सकता है।
वृष – आज स्थायी संपत्ति की खरीद-फरोख्त हो सकती है। लंबे समय से रुके कार्य पूर्ण होने के योग हैं। बड़ा लाभ हो सकता है।
मिथुन – आज रुका हुआ पैसा मिलने के योग हैं। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। राजकीय सहयोग मिलेगा। कारोबार में वृद्धि होगी।
कर्क – आज कोर्ट व कचहरी के काम से छुटकारा मिल सकता है। आज कारोबार मनोनुकूल लाभ देगा। आज जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा।
पढ़ें :- चित्रकूट में विलुप्त सरयू नदी की खोज के लिए सैटेलाइट और रोवर तकनीक से शुरू हुआ महासर्वेक्षण
सिंह – आज मित्रों तथा रिश्तेदारों का सहयोग कर पाएंगे। आज मान-सम्मान मिलेगा। आज कोई बड़ा काम करने का मन बनेगा।
कन्या – आज उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। आज भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। आज विवाद को बढ़ावा न दें।
तुला – आज भेंट व उपहार की प्राप्ति हो सकती है। आज बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। आज व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी।
वृश्चिक – आज नौकरी में कार्यभार रहेगा। पुराना रोग उभर सकता है। बेवजह नकारात्मकता रहेगी। आज आलस्य हावी रहेगा।
धनु – आज विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। पार्टी व पिकनिक का आनंद प्राप्त होगा। नौकरी में कोई नया काम कर पाएंगे।
पढ़ें :- महाकाव्य 'महाभारत' की "वो अनोखी शर्त!" महर्षि वेदव्यास और भगवान गणेश
मकर – आज व्यक्ति के व्यवहार से मन को ठेस पहुंच सकती है। आज जल्दबाजी न करें। आज विवाद की स्थिति नहीं बनने दें।
कुम्भ – आज पूजा-पाठ में मन लगेगा। किसी साधु-संत की सेवा करने का अवसर प्राप्त होगा। आज व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी।
मीन – आज आर्थिक उन्नति के लिए नई नीति बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। लंबे समय से रुके कार्य पूर्ण होने के योग हैं।