25 जनवरी 2026 का राशिफल: रविवार का राशिफल आचार्य रत्नाकर तिवारी से जानिए…सिंह राशि के लोगों का दिन सकारात्मक ऊर्जा से भरा रहेगा।
पढ़ें :- 03 मार्च 2026 का राशिफल: पुराने संपर्क से फायदा मिल सकता है...जानिए आप भी क्या कहते हैं आपके सितारे?
मेष – आज आपके सामने नए अवसर और जिम्मेदारियां आएंगी। आज आत्म-विश्वास बढ़ता जाएगा। करियर में नेतृत्व क्षमता दिखाएं।
वृषभ – आज व्यवसाय और सामाजिक रिश्तों में लाभ मिलने के संकेत हैं। आज पेशेवर जीवन में सहकर्मियों से समर्थन मिलेगा। धैर्य और संयम दोनों रखें।
मिथुन – आज मित्रों और ताज़गी भरी परिस्तिथियों के ज़रिये आपको अच्छा समर्थन मिलेगा। सीखने और रचनात्मक कार्यों में सफलता संभावित है।
कर्क – आज पारिवारिक जिम्मेदारियों के साथ आपका ध्यान काम-करियर पर भी केन्द्रित रहेगा। सुबह भावुक ज़्यादा रह सकते हैं।
पढ़ें :- 02 मार्च 2026 का राशिफल: इन राशि के लोगों का आज कार्य क्षेत्र में प्रभाव और सम्मान बढ़ेगा
सिंह – आज आपका दिन सकारात्मक ऊर्जा से भरा रहेगा। काम में दृढ़ता और नेतृत्व दिखाएँ आपको सम्मान और संभावित फायदे मिल सकते हैं।
कन्या – आज आत्म-विश्वास की लहर आपके साथ रहेगी। आज व्यापार, पढ़ाई और जीवन-संतुलन में स्पष्टता आएगी। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा।
तुला – आज संतुलन और धैर्य आपके लिए जरूरी है। प्रतिस्पर्धा और बातचीत में स्थिर सोच सफलता दिला सकती है। साझेदारी के मामलों में स्पष्ट संवाद काम आएगा।
वृश्चिक – आज आप अपनी भावनात्मक गहराई और व्यावहारिक सोच से बेहतर निर्णय ले सकते हैं। दोपहर के बाद ऊर्जा और आत्म-विश्वास बढ़ेगा।
धनु – आज शुभ समाचार और लाभ के योग बन रहे हैं। व्यापार, यात्रा या नई पहल में सफलता मिलने की संभावना है। धन संबंधित मामलों में सोच-समझकर निवेश करें।
पढ़ें :- 27 फरवरी 2026 का राशिफल: इन राशियों के लिए आज उत्साह से भरा दिन है, नई योजनाओं को लेकर आप अग्रसर रहेंगे
मकर – आज का दिन गुड न्यूज लेकर आएगा। करियर और प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी संभव है। घर-परिवार में सामंजस्य और सम्मान मिलेगा।
कुंभ – आज सहकर्मियों और दोस्तों से सहयोग मिलेगा। आज प्यार और संबंधों में स्पष्ट बातचीत से मजबूती आएगी। आज की ऊर्जा को सकारात्मक दिशा दें।
मीन – आज भावुकता और व्यवहारिकता दोनों साथ काम करेंगे। सुबह थोड़ा चिंतन-मंथन होगा। आज करियर, स्वास्थ्य और धन संबंधित मामलों में थोड़ी जागरूकता की आवश्यकता है।