Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. 8 जून 2021 का राशिफल : वृषभ, सिंह, धनु को होगा बड़ा लाभ, ये रहें सावधान

8 जून 2021 का राशिफल : वृषभ, सिंह, धनु को होगा बड़ा लाभ, ये रहें सावधान

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। 8 जून, मंगलवार को ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि है। इस दिन कृत्तिका नक्षत्र दिन भर रहेगा। मंगलवार को कृत्तिका नक्षत्र होने से गद नाम का शुभ योग इस दिन बन रहा है। इसके अलावा इस दिन सर्वार्थसिद्धि नाम का एक अन्य शुभ योग भी बन रहा है।

पढ़ें :- Guru Gochar 2024 : देव गुरु बृहस्पति का राशि परिवर्तन बनाएगा मालामाल , शुभ समाचार मिल सकते हैं

इस दिन दोपहर में करीब 12.50 पर चंद्रमा राशि बदलकर मेष से वृष में प्रवेश करेगा। इस राशि में पहले से ही सूर्य, बुध और राहु स्थित है। वृष राशि में 4 ग्रह एक साथ होने से चतुर्ग्रही योग इस दिन बन रहा है। जानें कैसा बीतेगा आपका दिन…

मेष
नौकरी में मनचाहा ट्रांसफर के योग बन रहे हैं। अधिकारियों से मदद मिलेगी। बिजनेस में फायदा होने से मन प्रसन्न रहेगा। दूसरों के मामले में दखल न दें। पिता की सेहत खराब हो सकती है। किसी से पैसा उधार लेना पड़ सकता है। पीपल के पेड़ में हल्दी का पानी डालें।

वृष
बिजनेस में कोई बड़ा सौदा हो सकता है। संतान से सुख और आर्थिक सहायता मिल सकती है। विवाह के प्रस्ताव भी आ सकते हैं। ऑफिस में बॉस की नाराजगी झेलनी पड़ेगी। नया निवेश न करें तो बेहतर रहेगा। वाहन चलाते समय सावधानी रखें।  किसी मंदिर में सफाई के लिए झाड़ू का दान करें।

मिथुन
तंगी से निजात मिलेगी, धन लाभ होगा। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। लाइफ पार्टनर से सुख और खुशियां मिलेंगी। दुश्मन नुकसान करवा सकते हैं। ऑफिस की राजनीति का शिकार हो सकते हैं। निवेश के मामलों में थोड़ा धैर्य रखना होगा।  नदी में तांबे का चौकोर टुकड़ा प्रवाहित करें।

पढ़ें :- Summers Protect Basil Plant : गर्मियों में तेज धूप से ऐसे बचाएं पवित्र तुलसी का पौधा , जानें क्या करना चाहिए

कर्क
फायदेमंद यात्रा के योग बन रहे हैं। पैसों के मामलों में दोस्तों से सहायता मिलेगी। लव लाइफ के लिए दिन अच्छा है। कुछ मामलों में न चाहते हुए भी समझौता करना पड़ेगा। निवेश के लिए समय ठीक नहीं है। ब्लड प्रेशर के मरीज सेहत का ध्यान रखें। भगवान विष्णु को तुलसी के पत्ते चढ़ाएं।

सिंह
आज कोई अच्छी खबर मिल सकती है। बेरोजगारों को रोजगार मिल सकता है। बिजनेस के लिए भी दिन अच्छा है। पैसा उधार देने से बचें, वरना उलझ सकता है। स्टूडेंट्स को मनचाही सफलता न मिलने से निराशा होगी। सेहत में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। आदित्य ह्रदय स्त्रोत का पाठ करें।

कन्या
अटका हुा पैसा वापस मिल सकता है। स्टूडेंट्स को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है। सेहत के लिए भी दिन अच्छा है। अचानक कोई बड़ा खर्च हो सकता है। जिद में आकर खुद का ही नुकसान कर सकते हैं। प्रेम संबंधों में तनाव हो सकता है। हनुमानजी के मंदिर में शुद्ध घी का दीपक जलाएं।

तुला
कुछ फैसले आपको तरक्की और फायदा देंगे। आर्थिक परेशानियां खत्म हो सकती है। परिचित लोग आपकी मदद कर सकते हैं।  आप पर काम का बोझ बढ़ सकता है। मौसमी बीमारियां हो सकती है। लव लाइफ के लिए दिन ठीक नहीं है। काले कुत्ते को दूध पिलाएं।

वृश्चिक
आज कुछ अच्छे और नए अनुभव हो सकते हैं। विदेश से धन लाभ के योग बन रहे हैं। घर में माहौल खुशनुमा रहेगा। नौकरी बदलने के लिए समय ठीक नहीं है। बिना सोचे-समझे पैसा निवेश न करें। पुरानी बीमारी आज फिर परेशान कर सकती है। पानी में हल्दी और चंदन डालकर स्नान करें।

पढ़ें :- Akshaya Tritiya 2024: अक्षय तृतीया के दिन घर ले आएं ये चीजें, मां लक्ष्मी बरसाएंगी कृपा

धनु
भाइयों के सहयोग से सोचे हुए काम पूरे हो सकते हैं। कानूनी मामलों में जीत मिलेगी। पैतृक संपत्ति से धन लाभ के योग बन रहे हैं।  पैसों के मामले में किसी तरह का जोखिम न लें। यात्रा के दौरान धन हानि हो सकती है। काम अधिक होने से तनाव रहेगा। गरीब बच्चों को टॉफी-चॉकलेट बांटें।

मकर
पुराने विवाद आज सुलझ सकते हैं। दुश्मनों से सुलह हो सकती है। बिजनेस और नौकरीपेशा के लिए दिन सामान्य है। कोई अनचाहा बदलवा परेशान कर सकता है। पैसों के मामलों में किसी पर भरोसा न करें। खर्च बढ़ने से भी तनाव हो सकता है।  माता-पिता के पैर छूकर घर से निकलें।

कुंभ
सोचे हुए काम आज पूरे हो सकते हैं। पैसों से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। नौकरी में प्रमोशन के योग बन रहे हैं। लापरवाही के कारण नुकसान हो सकता है। माता की सेहत को लेकर चिंता रहेगी। गलत तरीके से पैसा कमाने में दिमाग न लगाएं। शिवलिंग का अभिषेक गाय के दूध से करें।

मीन
मेहनत का पूरा फायदा आज मिल सकता है। बिजनेस में फायदा होने से मन प्रसन्न रहेगा। दोस्तों के साथ यात्रा पर जा सकते हैं।  पत्नी से किसी बात पर विवाद हो सकता है। माता की सेहत में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। कॉन्फिडेंस में कमी होने से मानसिक तनाव रहेगा।  हनुमानजी को गुलाब के फूल चढ़ाएं।

Advertisement