Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. 19 मार्च 2024 का राशिफलः इन राशि के लोग आय से अधिक खर्च करने से बचें, नहीं तो बढ़ सकती है परेशानी

19 मार्च 2024 का राशिफलः इन राशि के लोग आय से अधिक खर्च करने से बचें, नहीं तो बढ़ सकती है परेशानी

By शिव मौर्या 
Updated Date

19 मार्च 2024 का राशिफलः मंगलवार का राशिफल आचार्य रत्नाकर तिवारी से जानिए, वृष राशि के लोगों के परिवार में आज शुभ कार्य हो सकते हैं।

पढ़ें :- Navaratri 'Batuk Bhairav' :  शक्ति के रक्षक हैं 'बटुक भैरव' ,  इनके बिना कन्या पूजन क्यों है अधूरा?

मेष – व्यापार में तथा आय में वृद्धि होगी। मित्रों से लाभ होगा। आज नौकरी में उच्चाधिकारियों की कृपादृष्टि से पदोन्नति भी संभव है।

वृष – आज परिवार में शुभ कार्य हो सकते हैं। आसपास के लोगों और उनकी जरूरतों पर ध्यान दें। आज स्त्री पक्ष में लाभदायक स्थिति रहेगी।

मिथुन – आज फालतू विवादों से दूर रहने की कोशिश करें। कर्जा न लें। पैसे और महत्वपूर्ण दस्तावेज भी संभाल कर रखें।

कर्क – आज साथ काम करने वाले लोग मददगार रहेंगे। आज अकस्मात धन लाभ होगा। आज रुके हुए कार्य संपन्न होंगे।

पढ़ें :- Navratri kanya pujan : नवरात्रि में कन्या पूजन इस दिन, जानें सही तारीख और शुभ मुहूर्त

सिंह – व्यवस्थितरूप से आर्थिक योजना बना सकेंगे। आज कोई सृजनात्मक प्रवृत्ति हो सकती है। आपकी सृजनात्मक शक्ति आज श्रेष्ठ रहेगी।

कन्या – आज नौकरी में अफसरों से मतभेद हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र का विस्तार तथा स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं।

तुला – आज भागीदारी मे लाभ होगा। शुभ काम की संभावना है। अध्ययन या किसी लटके हुए काम की सफलता में आ रही रुकावट दूर होगी।

वृश्चिक – भाग्य आपके साथ है और सफलता आपके कदम चूमेगी। शारीरिक और मानसिक लाभ के लिए ध्यान व योग करना उपयोगी रहेगा।

धनु – आज कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। छात्रों के सामने चुनौती का समय आ रहा है।

पढ़ें :- उत्तराखंड का रहस्यमयी कोटगाड़ी मंदिर, जहां अदालत से हारे लोग चिट्ठी लिखकर लगाते हैं न्याय की अर्जी

मकर – आज कामकाज के दौरान तनाव आपकी मानसिक शान्ति भंग कर सकता है। आज धन का आवागमन बना रहेगा।

कुम्भ – आर्थिक मामलों में अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है। परिवार की किसी सदस्य की सेहत चिंता की वजह बन सकती है।

मीन – आज लाभ मिलेगा। सहज व्यवहार विरोधियों को भी मित्र बना सकता है। आय से अधिक खर्च परेशानी में डाल सकता है।

 

Advertisement