Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. 30 मार्च 2024 का राशिफलः इन राशि के लोग व्यापार में बिना सोचे समझे ना करें कोई परिवर्तन

30 मार्च 2024 का राशिफलः इन राशि के लोग व्यापार में बिना सोचे समझे ना करें कोई परिवर्तन

By शिव मौर्या 
Updated Date

30 मार्च 2024 का राशिफलः शनिवार का राशिफल आचार्य रत्नाकर तिवारी से जानिए, मिथुन राशि के लोगों के व्यापार में नए सहयोगी बनेंगे।

पढ़ें :- Navaratri 'Batuk Bhairav' :  शक्ति के रक्षक हैं 'बटुक भैरव' ,  इनके बिना कन्या पूजन क्यों है अधूरा?

मेष – आज कोई महत्वाकांक्षा पूर्ण होगी। आज किसी महत्वपूर्ण कार्य से आपको यात्रा पर जाना पड़ सकता है।

वृष – आज व्यापार में बिना सोचे समझे कोई परिवर्तन ना करें। आज धन लाभ होगा। आज स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

मिथुन – आज व्यापार में नए सहयोगी बनेंगे। आज किसी महत्वपूर्ण कार्य में आई बाधा सरकारी सहयोग से दूर होगी।

कर्क – आध्यात्मिक कार्य में रुचि रहेगी। किसी महत्वपूर्ण कार्य में सफलता मिलेगी। राजनीति में किसी उच्च पदस्थ व्यक्ति से भेंट होगी।

पढ़ें :- Navratri kanya pujan : नवरात्रि में कन्या पूजन इस दिन, जानें सही तारीख और शुभ मुहूर्त

सिंह – आज कोर्ट कचहरी के मामले में निर्णय आपके पक्ष में आ सकता है। खेलकूद प्रतियोगिता में सफलता एवं सम्मान मिलेगा।

कन्या – कोई शुभ समाचार मिलेगा। किसी महत्वपूर्ण कार्य की बाधा सरकारी मदद से दूर होगी। परीक्षा प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी।

तुला – आज कार्य व्यवसाय के क्षेत्र में आने वाली समस्याओं का गंभीरता पूर्वक सामना करने के लिए तैयार रहें। घबराएं नहीं।

वृश्चिक – पारिवारिक स्थिति में सुधार होगा। राजनीतिक विरोधी परास्त होंगे। नौकरी में उच्च अधिकारी की निकटता का लाभ मिलेगा।

धनु – संतान पक्ष से अकारण तनाव मिलेगा। अध्ययन में मन कम लगेगा। पुराने मित्र से शुभ समाचार प्राप्त होगा। नौकरी में नए मित्र बनेंगे।

पढ़ें :- उत्तराखंड का रहस्यमयी कोटगाड़ी मंदिर, जहां अदालत से हारे लोग चिट्ठी लिखकर लगाते हैं न्याय की अर्जी

मकर – आज भूमि संबंधी कार्य में आ रही बाधा सरकारी मदद से दूर होगी। व्यापार में परिश्रम अत्यधिक करना पड़ेगा।

कुम्भ – आज बिगड़े हुए काम बनेंगे। वाहन आदि के क्रय विक्रय का अवसर मिलेगा। लंबी यात्रा अनुकूल रहेगी।

मीन – राजनीतिक क्षेत्र में आपकी भाषण शैली की सराहना होगी। किसी व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्यवाही का विचार छोड़ दें।

 

Advertisement