Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. 29 नवम्बर 2026 का राशिफल: इन राशि के लोगों के कार्यों में थोड़ी बाधाएं आ सकती हैं लेकिन धैर्य से मिलेगी सफलता

29 नवम्बर 2026 का राशिफल: इन राशि के लोगों के कार्यों में थोड़ी बाधाएं आ सकती हैं लेकिन धैर्य से मिलेगी सफलता

By शिव मौर्या 
Updated Date

29 नवम्बर 2026 का राशिफल : रविवार के दिन मिथुन राशि के लोग व्यापार में नई योजनाओं पर विचार करेंगे। आचार्य रत्नाकर तिवारी से जानते हैं कि 29 नवंबर के दिन मेष से लेकर मीन राशि समेत कुल 12 राशियों का दिन कैसा जाने वाला है?

पढ़ें :- 25 नवम्बर 2026 का राशिफल: कन्या, मिथुन और कुंभ राशि पर बरसेगी आज कृपा, धन लाभ होगा

मेष – आज कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारियाँ बढ़ सकती हैं। पारिवारिक मामलों में धैर्य रखें। अनावश्यक खर्च से बचें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

वृषभ – आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं। रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं। मित्रों और परिवार का सहयोग मिलेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी।

मिथुन – आज व्यापार में नई योजनाओं पर विचार करेंगे। आज वाणी पर संयम रखें और जल्दबाजी में निर्णय न लें।

कर्क – आज आत्मविश्वास और भावनात्मक ऊर्जा बढ़ सकती है। परिवार में सुखद वातावरण रहेगा। आर्थिक मामलों में सोच-समझकर कदम उठाएं।

पढ़ें :- 24 नवम्बर 2026 का राशिफल: मंगलवार के दिन इन राशियों पर होगी हनुमान जी की कृपा, व्यापार में मिलेगा लाभ

सिंह – आज कार्यों में थोड़ी बाधाएं आ सकती हैं, लेकिन धैर्य से सफलता मिलेगी। दूसरों की बातों में आकर कोई बड़ा फैसला न लें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

कन्या – नौकरी और व्यवसाय में अच्छे अवसर मिल सकते हैं। आय के नए स्रोतों पर विचार होगा। पुराने मित्र से मुलाकात प्रसन्नता दे सकती है।

तुला – आज सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग हैं। कार्यक्षेत्र में आपकी सलाह को महत्व मिलेगा। दांपत्य जीवन में सामंजस्य बनाए रखें।

वृश्चिक – आज भाग्य का सहयोग मिल सकता है। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। नौकरी और व्यापार में सकारात्मक परिणाम पाने के लिए प्रयास जारी रखें।

धनु – आज लेन-देन में सावधानी बरतें। किसी पर आंख बंद करके भरोसा न करें। वाहन चलाते समय सतर्क रहें। परिवार के साथ समय बिताएं।

पढ़ें :- 22 नवम्बर 2026 का राशिफल: रविवार के दिन इन राशियों को मेहनत से मिलेगा अच्छा परिणाम

मकर – आज साझेदारी और व्यापार में लाभ के अवसर बन सकते हैं। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। महत्वपूर्ण कार्यों में सकारात्मक बातचीत हो सकती है।

कुंभ – आज मेहनत का अच्छा परिणाम मिल सकता है। नौकरी में जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। स्वास्थ्य और दिनचर्या पर विशेष ध्यान दें। विरोधियों से सतर्क रहें।

मीन – आज विद्यार्थियों के लिए दिन अनुकूल रह सकता है। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिल सकती है। संतान से सुखद समाचार मिल सकता है।

Advertisement