Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. 05 सितंबर 2024 का राशिफलः व्यापार ठीक चलेगा, लोगों से अधिक अपेक्षा न करें…जानिए और क्या कहते हैं आज आपके सितारे?

05 सितंबर 2024 का राशिफलः व्यापार ठीक चलेगा, लोगों से अधिक अपेक्षा न करें…जानिए और क्या कहते हैं आज आपके सितारे?

By शिव मौर्या 
Updated Date

05 सितंबर 2024 का राशिफलः गुरुवार का राशिफल आचार्य रत्नाकर तिवारी से जानिए, वृष राशि के लोगों की आज योजना फलीभूत होगी।

पढ़ें :- Mahavir Jayanti 2026 : महावीर जयंती आज, जानें जैन धर्म के पंचशील सिद्धांत

मेष – आज कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय भावना में बहकर न करें। आज बुद्धि का प्रयोग लाभ में वृद्धि करेगा। आय बनी रहेगी।

वृष – आज योजना फलीभूत होगी। कारोबार में वृद्धि पर विचार हो सकता है। नौकरी में अधिकारीगण प्रसन्न रहेंगे। मातहतों का सहयोग मिलेगा।

मिथुन – जोखिम व जमानत के कार्य टालें। आज आय में कमी हो सकती है। व्यापार ठीक चलेगा। लोगों से अधिक अपेक्षा न करें।

कर्क – भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। भूमि, भवन, दुकान, शोरूम व फैक्टरी इत्यादि की खरीद-फरोख्त हो सकती है। विवाद को बढ़ावा न दें।

पढ़ें :- Aaj Ka Rashifal 31 March: आज नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी, ऑफिस में पहचान मिलेगी...जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे?

सिंह – आज मित्रों के साथ समय अच्छा व्यतीत होगा। नौकरी में कार्यभार रहेगा। आज जल्दबाजी से काम में बाधा उत्पन्न होगी।

कन्या – आज नया कार्य प्रारंभ करने की योजना बनेगी। आज नौकरी में उच्चाधिकारी की प्रशंसा प्राप्त होगी। समय अनुकूल है।

तुला – किसी वरिष्ठ व्यक्ति का सहयोग कार्य में आसानी देगा। घर-बाहर सुख-शांति बने रहेंगे। नौकरी में चैन रहेगा। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा।

वृश्चिक – आज धार्मिक स्थल की यात्रा की आयोजन हो सकती है। सत्संग का लाभ मिलेगा। आज पारिवारिक सहयोग मिलेगा।

धनु – आज स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद प्राप्त होगा। आज परिवार में प्रसन्नता रहेगी। मांगलिक कार्य में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा।

पढ़ें :- April 2026 Vivah Muhurat : खरमास समाप्त होते ही गूंजेगी शहनाई , जानें विवाह की शुभ तारीखें और मुहूर्त

मकर – आज नए दोस्त बनेंगे। नया उपक्रम प्रारंभ करने की योजना बन सकती है। आज व्यवसाय लाभदायक रहेगा। आज का समय शुभ है।

कुम्भ – आज किसी तरह का भय सताएगा। चिंता तथा तनाव रहेंगे। किसी अच्छी यात्रा की योजना बनेगी।सामाजिक कार्य करने में रुचि रहेगी।

मीन – आज सामाजिक कार्य करने में रुचि रहेगी। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से परिचय बढ़ेगा। आज शारीरिक कष्ट संभव है।

 

Advertisement