Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. 18 सितंबर 2024 का राशिफलः आज के दिन इन राशि के लोगों के पूरे होंगे रूके हुए काम

18 सितंबर 2024 का राशिफलः आज के दिन इन राशि के लोगों के पूरे होंगे रूके हुए काम

By शिव मौर्या 
Updated Date

18 सितंबर 2024 का राशिफलः बुधवार का राशिफल आचार्य रत्नाकर तिवारी से जानिए, तुला राशि के लोग रिश्तों को लेकर लापरवाही न करें।

पढ़ें :- Mahavir Jayanti 2026 : महावीर जयंती आज, जानें जैन धर्म के पंचशील सिद्धांत

मेष – आज का दिन उत्तम है। छात्रों और युवाओं को अपने करियर के प्रयासों में सफलता मिल सकती है। आज स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

वृष – आज अपने व्यापारिक सहयोगियों की सलाह को सर्वोपरि रखें। नसों में दर्द की समस्या बढ़ सकती है। आज आर्थिक लाभ हो सकता है।

मिथुन – परिवार और विश्राम के साथ भी आज का समय सुखद रहेगा। आज घर के रखरखाव से संबंधित गतिविधियों की योजना बनाई जाएगी।

कर्क – पारिवारिक माहौल खुशी से बना रह सकता है। आज एसिडिटी और गैस की समस्या से सीने में दर्द की शिकायत रहेगी।

पढ़ें :- Aaj Ka Rashifal 31 March: आज नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी, ऑफिस में पहचान मिलेगी...जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे?

सिंह – आज पिता या पिता तुल्य व्यक्ति की सलाह और मार्गदर्शन से आपकी परेशानियां दूर होंगी। घर में कोई अच्छा काम हो सकता है।

कन्या – आज जल्दबाजी और आवेग चीजों को और खराब कर सकता है। अपनी एनर्जी का सही उपयोग करें। बिजनेस से जुड़े कामों में वृद्धि का योग है।

तुला – आज रिश्तों को लेकर लापरवाही न करें। जरा सी गलतफहमी भी दूरियां बढ़ा सकती है। इस समय कड़ी मेहनत रंग लाएगी।

वृश्चिक – आज समय धैर्य रखने का है। धीरे-धीरे स्थिति आपके पक्ष में आ जाएगी। पैसों से जुड़े मामलों को अधिक महत्व दें।

धनु – भूमि संबंधी किसी भी समस्या को हल करने का यह सही समय है। परिवार और काम की जिम्मेदारियों को ठीक से निभाने में सक्षम होंगे।

पढ़ें :- April 2026 Vivah Muhurat : खरमास समाप्त होते ही गूंजेगी शहनाई , जानें विवाह की शुभ तारीखें और मुहूर्त

मकर – आज पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ेंगी लेकिन आप उन्हें कुशलता से पूरा कर पाएंगे। सेहत से जुड़ी छोटी-बड़ी परेशानियां हो सकती हैं।

कुम्भ – आज का दिन शांति से बीतेगा। आप घर के कामों में व्यस्त हो सकते हैं। बच्चों के साथ कुछ समय बिताने से उनका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा।

मीन – आज घर की व्यवस्था को लेकर पति-पत्नी के बीच कुछ विवाद हो सकता है। आज अपने ऊपर काम का अतिरिक्त बोझ न लें।

 

Advertisement