Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. 15 अप्रैल 2025 का राशिफलः मंगलवार के दिन इन राशियों पर बरसेगी कृपा, बिगड़े काम बनेंगे

15 अप्रैल 2025 का राशिफलः मंगलवार के दिन इन राशियों पर बरसेगी कृपा, बिगड़े काम बनेंगे

By शिव मौर्या 
Updated Date

15 अप्रैल 2025 का राशिफलः मंगलवार का राशिफल आचार्य रत्नाकर तिवारी से जानिए, वृषभ राशि के लोगों को आज व्यापार में नए ग्राहक मिल सकते हैं।

पढ़ें :- Mahavir Jayanti 2026 : महावीर जयंती आज, जानें जैन धर्म के पंचशील सिद्धांत

मेष – आज डूबी हुई रकम वापस मिलने की संभावना है। आज यात्रा मनोरंजक रहेगी। आय में वृद्धि होगी और पारिवारिक मित्रों से मेल-जोल बढ़ेगा।

वृषभ – आज व्यापार में नए ग्राहक मिल सकते हैं। छात्रों को माता-पिता से डांट पड़ सकती है। कार्यस्थल पर परिवर्तन संभव है और आय में वृद्धि होगी।

मिथुन – आज फिजूलखर्ची बढ़ सकती है, खर्चों पर नियंत्रण रखें। तीर्थाटन की योजना बन सकती है। आज वरिष्ठजनों का सहयोग प्राप्त होगा। ​

कर्क – आज स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है, सावधानी बरतें। घर-परिवार में विवाद हो सकता है। चोट व दुर्घटना से हानि संभव है।

पढ़ें :- Aaj Ka Rashifal 31 March: आज नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी, ऑफिस में पहचान मिलेगी...जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे?

सिंह – आज दांपत्य जीवन में प्रगाढ़ता आएगी। परिवार में कोई आयोजन हो सकता है। उत्साह में वृद्धि होगी और वरिष्ठजन सहयोग करेंगें।

कन्या – आज का दिन अति उत्तम है। व्यापार बहुत अच्छा चलेगा। शत्रु आपसे परेशान रहेंगे। अनजान व्यक्ति से बातचीत में निजी बातों को साझा करने से बचें।

तुला – आज स्टार्टअप में निवेश से लाभ मिल सकता है। आज दोस्तों के साथ संबंध मधुर बनेंगे। आज प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी।

वृश्चिक – आज समाज में छवि सुधरेगी। कष्ट,भय व बेचैनी का वातावरण बन सकता है। सावधानी बनाए रखें। नए वाहन का योग बन रहा है।

धनु – आज धार्मिक कार्यों में व्यस्तता रहेगी। आज परीक्षा में सफलता मिल सकती है। माता-पिता या गुरु का आशीर्वाद प्राप्त होगा।

पढ़ें :- April 2026 Vivah Muhurat : खरमास समाप्त होते ही गूंजेगी शहनाई , जानें विवाह की शुभ तारीखें और मुहूर्त

मकर – आज नौकरी में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। अगर नौकरी के तलाश में है तो आज वह तलाश पूरी हो जाएगी।

कुम्भ – आज परिवार के साथ प्रेम बढ़ेगा। धार्मिक यात्रा करेंगे। आज निवेश से लाभ मिलेगा और नौकरी में मे तरक्की का योग।

मीन – आज नए काम करेंगे। नौकरी में लाभ मिलेगा। आज समाज में सम्मान मिलेगा और परिवार के साथ मस्ती करेंगे।

 

Advertisement