Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. 27 जनवरी 2025 का राशिफल : भगवान भोले शकंर की कन्‍या सहित पांच राशियों पर होगी भरपूर कृपा, देखें अपना राशिफल

27 जनवरी 2025 का राशिफल : भगवान भोले शकंर की कन्‍या सहित पांच राशियों पर होगी भरपूर कृपा, देखें अपना राशिफल

By santosh singh 
Updated Date

27 जनवरी 2025 का राशिफल : सोमवार 27 जनवरी को हर्षण योग का शुभ संयोग बना है। इस शुभ योग में शिवजी की कृपा कन्‍या सहित सभी राशियों पर विशेष रूप से रहेगी। आपको करियर में तरक्‍की हासिल होगी और धन सम्‍मान में वृद्धि के योग बने हैं। आपका दिन आनंद में बीतेगा और कारोबार से जुड़ी सभी योजनाएं सफल होंगी। आपका दिन खुशनुमा बीतेगा और भाग्‍य साथ देगा। आइए जानते हैं मेष से मीन तक सोमवार का आचार्य रत्नाकर तिवारी से 27 जनवरी का राशिफल विस्‍तार से।

पढ़ें :- Shardiya Navratri 2026 : नवरात्रि में माँ को क्यों चढ़ती है नारियल-चुनरी? जानें पौराणिक रहस्य

मेष राशिफल– आज कार्यस्थल पर तनाव का माहौल बन सकता है। आज व्यापारियों को किसी भी बड़े फैसले से पहले सोच-विचार करना चाहिए।

वृषभ राशिफल – आज का दिन उत्तम है। मानसिक शांति मिलेगी। पुराने रोगों से मुक्ति मिल सकती है। संतान पक्ष से लाभ होगा। अपने वाणी पर संयम बनाए रखें।

मिथुन राशिफल– आज का दिन लाभकारी रहेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, और समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। कारोबार में उन्नति के योग हैं।

कर्क राशिफल– आज का दिन मान-सम्मान में वृद्धि योग हैं। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा, और यदि किसी कर्ज से परेशान हैं, तो उसे चुकाने में सफलता मिलेगी।

पढ़ें :- Shardiya Navratri Maa Katyayani :  संसार में संतुलन और धर्म स्थापना के लिए करें मां कात्यायनी की पूजा, अंतर्ज्ञान का केंद्र हैं

सिंह राशिफल– कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी, और उच्च अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। अचानक धन लाभ होगा। रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। संतान के तरफ से खुशखबरी मिल सकती है।

कन्या राशिफल– आज कार्यों में सफलता मिलेगी, और आकस्मिक धनलाभ की संभावना है। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा, और मित्रों-परिजनों के साथ मौज-मस्ती में दिन बिता सकेंगे।

तुला राशिफल– आज का दिन आपके लिए लाभकारी रहेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। व्यापार अच्छा चलेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। नए कार्य बन सकते हैं।

वृश्चिक राशिफल– आज का दिन उत्तम हैं।परिवार के सदस्यों के साथ समय बिताएं और उनकी भावनाओं को समझने का प्रयास करें।

धनु राशिफल– आज का शुभ रहेगा। आज कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी,और उच्च अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। धार्मिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं।

पढ़ें :- Navaratri 'Batuk Bhairav' :  शक्ति के रक्षक हैं 'बटुक भैरव' ,  इनके बिना कन्या पूजन क्यों है अधूरा?

मकर राशिफल – आज का दिन सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है,लेकिन धैर्य और संयम से काम लें। व्यापार से लाभ होगा।

कुंभ राशिफल– आज का दिन आपके लिए लाभकारी रहेगा। आज साझेदारी के कार्यों में सफलता मिलेगी, और आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।

मीन राशिफल– आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आज कार्यक्षेत्र में मेहनत के बावजूद अपेक्षित परिणाम नहीं मिल पाएंगे। आज धैर्य रखें और प्रयास जारी रखें।

Advertisement