31 जनवरी 2025 का राशिफल: 31 जनवरी दिन शुक्रवार को माघ मास की द्वितीय तिथि होगी। और दिन शुक्रवार होने से इस दिन के स्वामी शुक्र और इस दिन की देवी लक्ष्मी रहेंगी। जो कल बनने वाले मालव्य राजयोग से मेष,मिथुन,वृश्चिक,धनु और मीन राशि के जातकों को मालामाल बना रही हैं। जबकि कल के दिन चंद्रमा का गोचर कुंभ राशि में शुक्र से द्वादश होने से सुनफा नामक योग भी बन रहा है।
पढ़ें :- Shardiya Navratri 2026 : नवरात्रि में माँ को क्यों चढ़ती है नारियल-चुनरी? जानें पौराणिक रहस्य
साथ ही इसके कल वरियन योग का भी संयोग बना है और चंद्रमा इस गोचर में शतभिषा नक्षत्र से संचार कर रहे हैं जिससे इन राशियों के लिए देवी लक्ष्मी की कृपा का संयोग भी बना है। ऐसे में कल का दिन इन राशियों को किसी प्रतिष्ठित व्यक्ति की मदद से लाभ दिला सकता है। महिला सहकर्मियों से भी इनको लाभ मिलने का योग बनेगा। साथ ही जानिए कि कल 31 जनवरी के दिन को शुभ बनाए रखने के लिए कौन से उपाय करना लाभकारी होगा। तो आइए जानते हैं आचार्य रत्नाकर तिवारी से कल कौन-कौन सी राशियां रहेंगी भाग्यशाली।
मेष – आज नौकरी के लिए इंटरव्यू में सफलता मिल सकती है। आज शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। अपनों का साथ मिलेगा।
वृष – आज भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। पारिवारिक कार्यों की फिर से शुरुआत हो सकती है। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। यात्रा में लाभ होगा।
मिथुन – आज नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में वृद्धि होगी। अपने से बड़े बुजुर्गों का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा।
पढ़ें :- Shardiya Navratri Maa Katyayani : संसार में संतुलन और धर्म स्थापना के लिए करें मां कात्यायनी की पूजा, अंतर्ज्ञान का केंद्र हैं
कर्क – आज परिवार के साथ धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। धर्म-कर्म में भाग ले सकते हैं। आर्थिक स्थिति में धीरे-धीरे सुधार होगा।
सिंह – आज आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। मन प्रसन्न भी रहेगा। नौकरी में बदलाव के योग भी बन रहे हैं। तरक्की के अवसर भी मिल सकते हैं।
कन्या – भवन सुख में वृद्धि हो सकती है। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। किया गया प्रयास सार्थक होगा। आज स्वास्थ्य, प्रेम, संतान व व्यापार अच्छा रहने वाला है।
तुला – आय में वृद्धि होगी। संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकता है। जीवनसाथी का पूरा सानिध्य मिलेगा। व्यापार अच्छा चलेगा।
वृश्चिक – भाई-बहन के साथ रिश्ते सुधरेंगे। आकस्मिक धन लाभ के योग हैं। रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। वाहन चलाते समय सावधान होकर ही वाहन चलाएं।
पढ़ें :- Navaratri 'Batuk Bhairav' : शक्ति के रक्षक हैं 'बटुक भैरव' , इनके बिना कन्या पूजन क्यों है अधूरा?
धनु – आज बौद्धिक कार्यों से मान-सम्मान की प्राप्ति भी हो सकती है। संपत्ति में वृद्धि हो सकती है। आज गुण ज्ञान की प्राप्ति होगी।
मकर – भूमि,भवन या वाहन से जुड़ी कोई खरीदारी करना चाहते हैं तो अनुकूल समय है। सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो रहा है। मां की सेहत में सुधार होगा।
कुम्भ – आज शत्रु भी मित्र बनने की कोशिश करेंगे। आज अपनों का साथ होगा। विद्यार्थियों के लिए शुभ संकेत हैं। सेहत अच्छी रहेगी।
मीन – आज ऑफिस में उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा। आज पराक्रम रंग लाएगा। आज रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। समय ठीक हैं।