Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. 1 मई 2021 का राशिफल: इस राशि के जातकों को मिलेगी कामयाबी, इन्हे रखना होगा खर्च पर नियंत्रण

1 मई 2021 का राशिफल: इस राशि के जातकों को मिलेगी कामयाबी, इन्हे रखना होगा खर्च पर नियंत्रण

By आराधना शर्मा 
Updated Date

मेष राशिफल

आज किसी की दुष्टता के कारण आपको नुकसान हो सकता है। शत्रुओं से सतर्क रहें। धन लाभ होने की संभावना है। शासकीय कार्य आगे बढ़ेंगे। संपत्ति के मामले की प्रगति धीमी रहेगी। विवाद को टालने का प्रयास करें । वाहन चलाते समय सावधान रहें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। सेहत को लेकर चिंतित हो सकते हैं। 

पढ़ें :- Guru Gochar 2024 : देव गुरु बृहस्पति का राशि परिवर्तन बनाएगा मालामाल , शुभ समाचार मिल सकते हैं

मिथुन राशिफल 

आज आपका दिन शानदार रहेगा। सगे संबंधियों से मुलाकात होगी। आपके परिवार में किसी को कामयाबी मिलने पर प्रसन्न रहेंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। ऑफिस के काम से यात्रा पर जा सकते हैं। छात्रों का पढ़ाई में मन लगेगा। दिनचर्या सामान्य रहेगी। सेहत में सुधार होगा। बड़े-बुजुर्गं का ख्याल रखें । कुंवारों के लिए रिश्ते की सचना मिलेगी।

कर्क राशिफल 

जरूरतमंद की मदद कर सकते हैं। किसी कार्य काे न टालें। खानपान का ध्यान रखें। बाहर जाते समय आवश्यक कागजात साथ रखें। आमदनी के अवसर मिलेंगे। उधार की रकम वापस मिल सकती है। वाणी पर संयम रखें। दिनचर्या में परिवर्तन कर सकते हैं। सेहत सुधरेगी। वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा। 

सिंह राशिफल 

आज का दिन सामान्य रहेगा देर रात तक कार्य करने से बचें। स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ सकता है। परिवार के किसी सदस्य से मतभेद हो सकते हैं। आपको तनाव होगा। एकांत में रहना पसंद करेंगे। सामाजिक कार्यों के लिए आर्थिक सहायता कर सकते हैं। किसी रिश्तेदार से अप्रिय सूचना मिल सकती है। नुकसान होने की आशंका है। बुजुर्गों की सेवा करें। 

कन्या राशिफल 

आज जिम्मेदारी ज्यादा रहेगी। दफ्तर के काम समय पर पूरे होंगे। अधिकारी सराहना करेंगे। किसी कार्य को लेकर यात्रा पर जाएंगे। दिनचर्या में बदलाव ला सकते हैं। किसी दोस्त से शुभ सूचना मिलेगी। संतान पक्ष की दिक्कतें दूर होंगी। खानपान का ध्यान रखें। स्वास्थ्य को लेकर कुछ चिंतित रहेंगे। कामकाज में प्रगति होगी।

पढ़ें :- Summers Protect Basil Plant : गर्मियों में तेज धूप से ऐसे बचाएं पवित्र तुलसी का पौधा , जानें क्या करना चाहिए

तुला राशिफल 

रूके हुए काम पूरे होंगे। ज्यादा जोखिम न लें। विवाद की स्थिति निर्मित हो सकती है। आज आप किसी काम को लेकर यात्रा पर जा सकते हैं। परिवार के लोगों का सहयोग मिलेगा। आपको कर्ज की रकम वापस मिलेगी। सामाजिक आयोजनों में हिस्सा ले सकते हैं। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। आज का दिन ठीक रहेगा। 

वृश्चिक राशिफल 

युवाओं को कामयाबी मिलेगी। प्रतियोगी परीक्षा में सफल रहेंगे। काम अच्छा चलेगा। निवेश को लेकर सावधानी बरतें। किसी अपरिचित से ज्यादा मेलजोल न करें। छात्रों को लाभ होगा। वाणी पर संयम रखें। वैवाहिक जीवन में मधुरता रहेगी। बच्चों के साथ समय बिता पाएंगे। परिवार के किसी सदस्य की तबियत बिगड़ सकती है। तनाव दूर होगा।

धनु राशिफल 

आज विवाद होने की आशंका है। आपको आज काफी सावधान रहना होगा। किसी से बातचीत करते समय अपशब्दों शब्दों का इस्तेमाल न करें। काम का दबाव ज्यादा रहेगा। स्वभाव में चिड़चिड़ापन झलकेगा। क्रोध को नियंत्रित करें। स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ सकता है। किसी रिश्तेदार से मुलाकात हो सकती है।

मकर राशिफल 

आज आपका दिन शानदार रहेगा। परिजनों के साथ मधुरता रहेगी। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी। आज का दिन कामयाबी वाला साबित हो सकता है। आपको आनंद आएगा। ऑफिस का माहौल आपके अनुकूल रहेगा। समय पर कार्य पूरे होंगे। जरूरतमंद की मदद कर पाएंगे। जीवनसाथी के साथ प्यार बना रहेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा।

कुंभ राशिफल 

आज का दिन अच्छा रहेगा। व्यवसाय से जुड़े कार्यो को लेकर आज यात्रा पर जा सकते हैं। परिवार के लोगों का भरपूर सहयोग मिलेगा। दफ्तर का माहौल आज कुछ तनाव भरा हो सकता है। किसी की बात से ठेस लग सकती है। मित्रों और रिश्तेदारों से चर्चा होगी। गुस्से पर नियंत्रण रखना होगा। आज आर्थिक नुकसान हो सकता है। उधार देने से बचें। जरूरी फैसले लेने में जल्दबाजी न करें। युवा वर्ग खुश रहेगा।

पढ़ें :- Akshaya Tritiya 2024: अक्षय तृतीया के दिन घर ले आएं ये चीजें, मां लक्ष्मी बरसाएंगी कृपा

मीन राशिफल 

आज सत्संग में मन लगेगा। आज जिम्मेदारी ज्यादा रहेगी। सेहत का ध्यान रखें। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। धर्म-कर्म में मन लगेगा। परिवार की जरूरतों को पूरा कर पाएंगे। दिन अच्छा बीतेगा। अचानक किसी रिश्तेदार से मुलाकात हो सकती है। युवाओं को परिश्रम करना होगा। विशेषज्ञों से मदद मिलेगी। आपके खर्चे नियंत्रित होंगे।

Advertisement