Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Horrible Accident in Varanasi : हाईवे पर खड़े डंपर में पीछे से भिड़ी कार, विंध्याचल से लौट रहे चार श्रद्धालुओं की मौत,एक घायल

Horrible Accident in Varanasi : हाईवे पर खड़े डंपर में पीछे से भिड़ी कार, विंध्याचल से लौट रहे चार श्रद्धालुओं की मौत,एक घायल

By santosh singh 
Updated Date

वाराणसी। यूपी (UP) के वाराणसी जिले (Varanasi District) के कछवा रोड पर मिर्जामुराद थाना क्षेत्र (Mirzamurad Police Station Area) के बिहाड़ा गांव (Bihara Village) स्थित हनुमान मंदिर के समीप गुरुवार की भोर में बड़ा हादसा हुआ। एक ढाबे के पास हाईवे पर खड़े डंपर में विंध्याचल से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार पीछे से टकरा गई। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। कार में कुल पांच लोग सवार थे। जिसमें 12 वर्षीय एक बच्चा घायल है।

पढ़ें :- फोन का USB Type-C पोर्ट खराब कर देती हैं ये गलतियां, चार्जिंग में होने लगेगी समस्या

प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार की सुबह भोर में मार्निंग वॉक करने वालों ने देखा कि एक डंपर में कार फंसी है। उसमें लोग घायल फंसे हैं। वहीं घटना के बाद डंपर चालक क्षतिग्रस्त कार को छोड़कर वाहन लेकर भागने का प्रयास कर रहा था। घटनास्थल से डंपर 100 मीटर दूर जा चुका था। इसी दौरान लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार में फंसे घायल को निकलवाने के साथ एंबुलेंस बुलाकर ट्रामा सेंटर के लिए भेज दिया। जिसमें चार लोगों को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

मृतकों में फूल केसरी देवी (55), दीपक कुमार पांडेय (35), दीपमाला पांडेय पत्नी दीपक पांडेय (32) व एक अन्य शामिल है। वहीं घायल शिवांश पांडेय (12) पुत्र दीपक पांडेय को इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। सभी वाराणसी के मंडुवाडीह थाना क्षेत्र (Manduwadih Police Station Area) के बताए गए हैं। उधर, डंपर को रोकने के दौरान लोगों ने हाईवे पर जाम लगा दिया। पुलिस के पहुंचते ही जाम समाप्त करा दिया गया और यातायात बहाल किया गया।

Advertisement