Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Lucknow-Agra Expressway Accident: लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर डिवाइडर तोड़ ट्रक से टकराई कार, पांच डॉक्टरों की मौत

Lucknow-Agra Expressway Accident: लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर डिवाइडर तोड़ ट्रक से टकराई कार, पांच डॉक्टरों की मौत

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे (Lucknow-Agra Expressway) पर भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई है। जबकि एक घायल हैं। कार बेकाबू होकर डिवाइडर तोड़कर दूसरी तरफ ट्रक से टकरा गई। हादसे में सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी (Saifai medical University) के पांच डॉक्टरों की दर्दनाक मौत हो गई।

पढ़ें :- लखनऊ में एआई सिटी के जरिए टेक्नोलॉजी हब बनाने की तैयारी तेज, योगी सरकार ने बढ़ाए कदम

जानकारी के अनुसार, आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे (Lucknow-Agra Expressway) पर तड़के साढ़े तीन बजे के करीब किलोमीटर संख्या 196 हादसा हुआ। हादसे में सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी (Saifai medical University) के पांच डॉक्टरों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे का शिकार हुए सभी डॉक्टर लखनऊ से शादी समारोह से वापस लौट रहे थे।

शादी समारोह से लौट रहे पांच लोगों की मौत

सुबह 3:43 पर कंट्रोल रुम से सूचना मिली कि लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे (Lucknow-Agra Expressway) के किलोमीटर संख्या 196 पर हादसा हो गया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। स्कार्पियो आगरा जा रही थी, नींद आने के कारण कार डिवाइडर तोड़ कर आगरा से लखनऊ जाने वाली दिशा में पहुंच गई।

इसके बाद आगरा की तरफ से आ रहे ट्रक से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में अनिरुद्ध वर्मा पुत्र पवन कुमार वर्मा निवासी राधा विहार एक्सटेंशन कमला नगर आगरा समेत पांच लोगों की मौत हो गई है, जबकि एक व्यक्ति गंभीर घायल है।

पढ़ें :- एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रही गंगा घाटों की छटा, डिवाइडर पर लगेंगे डमरू, त्रिशूल और ॐ के झंडे

घायल को मेडिकल कॉलेज में भर्ती करा दिया गया है। शवों को मोर्चरी में रखा गया है। बताया गया कि सभी मृतक डॉक्टर हैं और सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी (Saifai medical University) में पीजी कर रहे हैं। मेडिकल कॉलेज के सीएमएस डॉ.दिलीप सिंह ने बताया कि सभी के परिजनों को सूचना दे दी गई है। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि ट्रक चालक मौके से भाग गया है। एसपी अमित कुमार आनंद ने बताया कि तिर्वा पुलिस को हादसे की जांच के आदेश दिए गए हैं।

मृतकों की पहचान

1. अनिरुद्ध वर्मा (29) पुत्र पवन कुमार वर्मा निवासी राधा विहार एक्सटेंशन, कमला नगर आगरा

2.संतोष कुमार मौर्य पुत्र जीत नारायण मौर्य निवासी राजपुरा भाग-3 भदोही संत रविदास नगर

3.अरुण कुमार पुत्र अंगद लाल निवासी तेरा मल्लू मोचीपुर, कन्नौज

पढ़ें :- Video Viral- जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर बैगेज स्क्रीनिंग के दौरान संदिग्ध वस्तु दिखने पर भागा यात्री, CISF के सतर्क जवान ने दौड़ाकर पकड़ा

4. नरदेव पुत्र राम लखन गंगवार निवासी बायपास रोड नजदीक श्याम चरण स्कूल नवाबगंज बरेली

5- एक व्यक्ति अज्ञात

जयवीर सिंह पुत्र करण सिंह निवासी बुद्ध विहार मुरादाबाद गंभीर घायल है। उसका इलाज चल रहा है।

Advertisement