Side effects of eating bread: अधिकतर लोग अपने दिन की शुरुआत चाय और ब्रेड के साथ करते है, बिना इसकी परवाह किए कि यह उनकी सेहत पर किस हद तक नुकसान पहुंचा सकता है। अधिकतरों घरों में इस्तेमाल होने वाली व्हाइट ब्रेड को लगातार खाने से मोटापे का शिकार हो सकते है।
पढ़ें :- Sweet-Sour Kadhi : न इमली, न टमाटर, गर्मियों में बनाएं कच्चे आम की खट्टी-मीठी कढ़ी
इसमें पाये जाने वाले केमिकल्स, प्रिजर्वेटिव्स और अधिक चीनी आपको मोटापे का शिकार बना सकता है। ब्रेड बहुत रिफाइंड होती है और अधिक ग्लाइसेमिक इंडेक्स होने के कारण शरीर में शुगर के लेवल को बढ़ा सकती है।
अगर आप डेली ब्रेड खाते है तो एसिड रिफ्लक्स, ब्लोटिंग, कब्ज और तमाम पेट से संबंधिक दिक्कतें हो सकती हैं। इसमें स्टार्च अधिक पाये जाने के कारण वेट बढ़ा सकता है।
ब्रेड को बनाने की प्रक्रिया में फाइबर, विटामिन और मिनरल खो देता है। यह पौष्टिक तत्व केवल चीनी में परिवर्तित हो जाते है, जो सेहत पर असर डालते है। डेली ब्रेड खाने से डायबिटीज का खतरा हो सकता है। व्हाइट ब्रेड में अधिक रिफाइंड और मैदा और एडिटिव्स होने की वजह से नुकसानदायक होता है।