Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. फूड
  3. How to make Mango Ice Crea: बेहद आसान तरीके से सिर्फ तीन चीजों से घर में बनाएं ‘मैगो आईसक्रीम’

How to make Mango Ice Crea: बेहद आसान तरीके से सिर्फ तीन चीजों से घर में बनाएं ‘मैगो आईसक्रीम’

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

How to make Mango Ice Cream: गर्मियों में बच्चों हर दिन जिद रहती है आईसक्रीम खाने की..बच्चे ही खुद आप भी आईसक्रीम खाने की शौकीन जरुर होंगी। ऐसा कौन होगा भला जिसे आईसक्रीम पसंद न हो।

पढ़ें :- Cashew Almond Kulfi: घर में इस तरह बनाएं काजू बादाम कुल्फी, गर्मी से मिलेगी राहत, बच्चे भी खाकर होंगे खुश

गर्मियों में फलो के राजा आम की भी खूब मांग रहती है। ऐसे में अगर घर में आम रखे हैं तो आप आम की आईसक्रीम घर में आसान तरीके से बना कर बच्चों को खुश कर सकती हैं। तो चलिए आज हम आपको बताते है आम की आईसक्रीम बनाने का तरीका।

आम की आईसक्रीम (Mango Ice Cream) बनाने के लिए आपको इन चीजों की जरुरत पड़ेगी-

पके आम- 5 (1 किलो)
चीनी- 1/2 कप (100 ग्राम)
क्रीम- 1 कप (200 ग्राम)

पढ़ें :- Crispy Corn Recipe: बच्चे कर रहे हैं खाने की जिद, तो घर में ही ऐसे बनाएं क्रिस्पी कॉर्न

ये है आम का आईसक्रीम (Mango Ice Cream)  बनाने का बेहद आसान तरीका-

आम की मजेदार आईसक्रीम (Mango Ice Cream)  बनाने के लिए सबसे पहले आम को अच्छे धोकर छीलकर इनका पल्प निकाल लीजिए। पल्प और चीनी को मिक्सर जार में डालकर पेस्ट तैयार कर लीजिए। फ्रैश क्रीम को अच्छे से ठंडा करके ले लीजिए और इसमें से जो अतिरिक्त दूध निकलता है उसे हटा दीजिए।

क्रीम को मथने के लिए इस तरह के 2 प्याले लीजिये कि एक प्याले के अन्दर दूसरा प्याला आ जाए। दोनों प्यालों को फ्रीजर में रखकर अच्छे से ठंडा करके ले लीजिए। फिर, बड़े प्याले में बर्फ के टुकड़े डाल दीजिए और छोटा प्याला बर्फ के ऊपर रखिए। उसमें फ्रिज से निकाली हुई ठंडी हैवी क्रीम डालिए।

पढ़ें :- Easy way to make mango kulfi: आज लंच के बाद कुछ मीठा हो जाएं, घर में ऐसे बनाएं आम की कुल्फी

इलेक्ट्रिक ब्लेंडर से क्रीम को व्हिप कीजिए। लगभग 2 से 2.5 मिनट में क्रीम व्हिप होकर तैयार हो जाएगी। व्हिप क्रीम में मैंगो पल्प को डालकर ब्लेन्डर की मदद से अच्छे से मिक्स कर दीजिए।

तैयार पल्प को एयर टाइट कंटनेर में डाल दीजिए और कन्टेनर को बंदकर के फ्रीजर में रख दीजिए। 7 से 8 घंटे में मैंगो आइसक्रीम (Mango Ice Cream)  जमकर तैयार हो जाएगी। बहुत ही अच्छी मैंगो आइसक्रीम जमकर तैयार है, इसे फ्रीजर से निकाल लीजिए और ठंडी ठंडी मैंगो आइसक्रीम को ड्राईफ्रूट से सजाकर सर्व कीजिये और खाइये।

 

Advertisement