Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. तकनीक
  3. HTC दो नए स्मार्टफोन के साथ लंबे समय बाद करेगा वापसी, जानें नए डिवाइस की लॉन्च डेट और खूबियां

HTC दो नए स्मार्टफोन के साथ लंबे समय बाद करेगा वापसी, जानें नए डिवाइस की लॉन्च डेट और खूबियां

By Abhimanyu 
Updated Date

HTC Upcoming Smartphone: ताइवान की टेक निर्माता HTC लंबे समय के इंतजार के बाद नए स्मार्टफोन घरेलू मार्केट में उतारने जा रहा है। कंपनी ने गुरुवार यानी 6 जून को सोशल मीडिया पोस्ट के जरिये डिवाइस को 12 जून ताइवान में लॉन्च करने की जानकारी दी है। हालांकि, HTC ने इसके नाम का खुलासा नहीं किया।

पढ़ें :- ओप्पो फाइंड X10 और Pro Max की कीमत, ऑफर्स लॉन्च से पहले लीक

रिपोर्ट्स की माने तो HTC अपने U सीरीज में दो डिवाइस HTC U24 और HTC U24 Pro हो सकते हैं। प्रो मॉडल में स्नैपड्रैगन 7 जेनरेशन 3 SoC दिये जाने की उम्मीद है। अप्रैल में HTC स्मार्टफोन यानी HTC U24 Pro का मॉडल नंबर 2QDA100 गीकबेंच और ब्लूटूथ SIG वेबसाइट पर देखा गया था। माना जा रहा है कि HTC U24 और HTC U24 Pro को HTC U23 और HTC U23 Pro के सक्सेसर के रुप में पेश किया जाएगा।

पढ़ें :- लॉन्च से पहले OPPO Find X10 सीरीज के दोनों फोन की कीमत आयी सामने, देखें- आपके बजट में होगा या नहीं

लिस्टिंग से पता चला कि फोन के क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 7 जेन 3 प्रोसेसर के साथ-साथ 12GB रैम, Android 14 और ब्लूटूथ 5.3 कनेक्टिविटी के साथ आने की उम्मीद है। आने वाले मॉडल में फुल HD+ 120Hz OLED डिस्प्ले और IP67 प्रमाणित बिल्ड हो सकता है।

Advertisement