Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. ऑटो
  3. Hyundai Verna Bumper Discount :  हुंडई वरना पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट, खरीदने का सुनहरा मौका

Hyundai Verna Bumper Discount :  हुंडई वरना पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट, खरीदने का सुनहरा मौका

By अनूप कुमार 
Updated Date

Hyundai Verna Bumper Discount :  भारतीय आटो बाजार में अपनी दमदार परफॉर्मेंस और स्टाइलिश लुक से खास पहचान बनाने वाली हुंडई वरना पर बंपर डिस्काउंटमिल रहा है। हाल ही में इसका नया फेसलिफ्ट वर्जन लॉन्च हुआ है, लेकिन इस समय ज्यादा चर्चा पुराने यानी प्री-फेसलिफ्ट मॉडल पर मिल रहे भारी डिस्काउंट की हो रही है। ऐसे में यह कार खरीदने का सही मौका बन सकता है।

पढ़ें :- Ampere Magnus Neo : लॉन्च हुआ नया एम्पीयर मैग्नस नियो इलेक्ट्रिक स्कूटर , जानें बैटरी और वारंटी

इस समय Hyundai Verna पर मिल रहे जबरदस्त ऑफर्स आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं। कंपनी प्री-फेसलिफ्ट मॉडल पर करीब 1 लाख रुपये तक का फायदा दे रही है, जिससे यह डील काफी आकर्षक बन गई है।

हुंडई वेरिएंट और डीलरशिप की उपलब्धता के आधार पर 40,000 रुपये तक के कैश बेनिफिट के साथ-साथ 45,000 रुपये तक के स्क्रैपेज बेनिफिट भी दे रही है। एक्सचेंज चुनने वाले खरीदारों को 10,000 रुपये की छूट मिल सकती है, और मौजूदा हुंडई मालिकों के लिए वर्ना पर स्विच करने के लिए 15,000 रुपये का अपग्रेड बोनस भी है। कॉर्पोरेट डिस्काउंट इस डील को और भी बेहतर बनाता है। कुल मिलाकर, इससे लगभग 1 लाख रुपये के कुल बेनिफिट मिल सकते हैं, जिससे प्री-फेसलिफ्ट वर्ना इस महीने की सबसे आकर्षक सेडान डील्स में से एक बन जाती है।

फेसलिफ्ट
नई 2026 वर्ना में कुछ डिजाइन बदलाव किए गए हैं। इसमें नया ब्लैक क्रोम ग्रिल, LED प्रोजेक्टर हेडलाइट्स, अपडेटेड बंपर और R16 डायमंड-कट अलॉय व्हील्स दिए गए हैं।

फीचर्स और इंजन
कार के अंदर भी कई नए बदलाव देखने को मिलते हैं। इसमें नया D-कट स्टीयरिंग व्हील, ड्राइवर के लिए 8-वे इलेक्ट्रिक सीट (मेमोरी फंक्शन के साथ) और फ्रंट पैसेंजर के लिए 4-वे एडजस्टेबल सीट दी गई है। इसके अलावा रियर विंडो सनशेड, पैसेंजर सीट वॉक-इन फीचर और 528 लीटर का बड़ा बूट स्पेस भी मिलता है। कार में 10.25-इंच की दो बड़ी स्क्रीन दी गई हैं, जिनमें वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay सपोर्ट भी मिलता है। इंजन ऑप्शन पहले जैसे ही हैं। इसमें 1.5 लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल और 1.5 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन का विकल्प मिलता है। साथ ही 6-स्पीड मैनुअल, IVT और 7-स्पीड DCT गियरबॉक्स भी उपलब्ध हैं।

पढ़ें :- Mercedes CLA EV :  मर्सिडीज़ CLA EVकी रेंज है खास , जानिए चार्जिंग सपोर्ट और टेक्नोलॉजी
Advertisement