Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. ‘मैं मोदी का करियर खत्म नहीं करना चाहता’ अमेरिकी राष्ट्रपति के दावे पर प्रधानमंत्री को आगे आकर देना चाहिए जवाब : कांग्रेस

‘मैं मोदी का करियर खत्म नहीं करना चाहता’ अमेरिकी राष्ट्रपति के दावे पर प्रधानमंत्री को आगे आकर देना चाहिए जवाब : कांग्रेस

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। भारत और अमेरिकी ट्रे़ड डील (India-US Trade Deal) फ्रेम वर्क जारी होने के बाद से सियासी बयानबाजी अपने चरम पर है। वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (US President Donald Trump) का एक पुराना वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें ट्रंप कह रहे हैं कि मोदी एक महान व्यक्ति हैं। और वह ट्रंप से प्यार करते हैं। खैर मैं प्यार शब्द का इस्तेमाल नहीं करना चाहता। मैं मोदी का राजनीतिक करियर बर्बाद नहीं करना चाहता।

पढ़ें :- CWC बैठक में राहुल गांधी का दो टूक संदेश, बोले-अब ज्ञानेश कुमार को जाना ही होगा, खुद PM मोदी दिलवाएंगे इस्तीफा…

इसी बीच मध्यप्रदेश  कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी (Congress State President Jitu Patwari) ने एक्स पर वीडियो शेयर कर लिखा कि अमेरिकी राष्ट्रपति का यह दावा कि वह भारतीय पीएम मोदी (PM Modi)  का राजनीतिक करियर खत्म कर सकते थे, एक बहुत ही चिंताजनक बयान है। जीतू पटवारी (Jitu Patwari) ने कहा कि एक ऐसे ट्रेड डील के तुरंत बाद, जिसने भारत के हितों से समझौता किया, यह गंभीर सवाल खड़े करता है।

उन्होंने कहा कि क्या ट्रंप ने पीएम मोदी (PM Modi) पर दबाव डालकर ट्रेड डील पर साइन करवाए? क्या एपस्टीन फाइलों (Epstein Files) में प्रधानमंत्री और उनके मंत्रियों के नाम होने की वजह से ट्रंप उनका करियर खत्म कर सकते थे? क्या प्रधानमंत्री किसी दबाव में हैं, और क्या अब PMO अमेरिकी राष्ट्रपति चला रहे हैं? जीतू पटवारी (Jitu Patwari) ने कहा कि ट्रेड डील और एपस्टीन फाइलों (Epstein Files) दोनों पर प्रधानमंत्री और उनके मंत्रियों की चुप्पी गंभीर चिंताएं पैदा करती है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री को आगे आकर जवाब देना चाहिए।

नरेंद्र मोदी कॉम्प्रोमाइज्ड हैं

कांग्रेस पार्टी भारत अमेरिका के बीच ट्रेड डील का फ्रेमवर्क जारी होने के बाद लगातार पीएम पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं। कांग्रेस ने ट्वीट करते हुए लिखा कि नरेंद्र मोदी कॉम्प्रोमाइज्ड हो चुके हैं। उन्होंने पोस्ट करते हुए पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर साझा की।

डॉ. कंचना यादव बोलीं- मैं देश नहीं झुकने दूँगा कहां गया यह डायलॉग?

पढ़ें :- 'बिहार में बेटियां शाम को निकलने से पहले सौ बार सोचती हैं, प्रशासन हो चुका है निकम्मा', मंत्री लेसी सिंह, बोलीं-चिराग पासवान बड़े नेता हैं, टिप्पणी से इनकार

राष्ट्रीय जनता दल की प्रवक्ता डॉ. कंचना यादव ने एक्स पोस्ट पर वीडियो शेयर कर लिखा कि मैं मोदी का राजनीतिक करियर खत्म नहीं करना चाहता। अब तो हमारे देश के प्रधानमंत्री जवाब दे दें। जवाब न देना कायरता की निशानी है, वो देश का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। मैं देश नहीं झुकने दूँगा कहां गया यह डायलॉग?

पढ़ें :- केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान देंगे इस्तीफा? अपने ही बयानों पर घिरे, रोहिणी आचार्य ने पूछा किस शुभ मुहूर्त का कर रहे हैं इंतजार

ट्रंप मोदी को ब्लैकमेल कर रहा?

पढ़ें :- सड़क पर सवाल पूछो तो थप्पड़, ये उस सत्ता का चेहरा है जिसे अब वोटर से डर लगना हो गया है बंद...प्रवेश वर्मा के थप्पड़ मामले में बोले राहुल गांधी

लोकगायिका नेहा सिंह राठौड़ ने भी पीएम मोदी पर निशाना साधा है। उन्होंने वारयल वीडियो को X पर पोस्ट करते हुए लिखा, क्या डोनाल्ड ट्रम्प मोदी को ब्लैकमेल कर रहा है? मोदी जी, इस आदमी को डांट दीजिए। इसे बताइये कि आप फकीर हैं। आपका राजनीतिक करियर खराब करना इसके वश की बात नहीं है। आज ही डांटियेगा।

Advertisement