Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. IAS Transfer: UP में बदले गए कई जिलों के जिलाधिकारी, देखिये कौन बना किस जिले का डीएम

IAS Transfer: UP में बदले गए कई जिलों के जिलाधिकारी, देखिये कौन बना किस जिले का डीएम

By शिव मौर्या 
Updated Date

IAS Transfer: लोकसभा चुनाव के बाद योगी सरकार एक्शन मोड में नज़र आ रही है। इसके चलते ताबड़तोड़ तबादले हो रहे हैं। मंगलवार को UP सरकार ने कई जिलों के जिलाधिकारियों के तबादले किए हैं। इस लिस्ट में कासगंज से लेकर मुरादाबाद के डीएम का नाम शामिल है।

पढ़ें :- बीच सड़क पर बदमाशों ने युवक को गोलियों से भूना, मोटरसाइकिल और मोबाइल लेकर बदमाश हुए फरार

बताया जा रहा, कासगंज से डीएम सुधा वर्मा को हटाकर उनकी जगह मेधा रूपम को वहां का नया डीएम बनाया गया है। इसके साथ ही मुरादाबाद का जिलाधिकारी अनुज कुमार सिंह को बनाया गया है।

इसके साथ ही अभिषेक आनंद को डीएम सीतापुर बनाया गया है।  सहारनपुर के डीएम का भी तबादला हुआ है अब उनकी जगह नए डीएम के रूप में मनीष बंसल को वहां का कार्यभार सौंपा गया है।

पढ़ें :- ईरान ने दी धमकी- अगर रिहायशी इलाकों पर हमला हुआ तो अमेरिकी और इजराइली अधिकारियों के घरों को बनाएंगे निशाना
Advertisement