इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर शहर के हाईकोर्ट परिसर में सोमवार को आईस्क्रीम पार्टी का आयोजन किया गया। इसमें वकीलों के साथ ही जजों ने भी हिस्सा लेकर आईस्क्रीम के साथ ही तरबूज और बर्फ के गोले का भी लुफ्त उठाया गया। इस पार्टी के लिए कोई एक लाख रूपए खर्च किए गए और इसका भार बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ने उठाया।
पढ़ें :- Video Viral-26 सेकंड में प्रेमी संग भागी पत्नी, चिड़ियाघर दिखाने लाया था शौहर ...
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में भी हर साल ग्रीष्मावकाश होता है। अवकाश पर जाने से पहले सोमवार को हाईकोर्ट परिसर इंदौर में आइसक्रीम पार्टी हुई। जहां जज और वकील इसमें शामिल हुए। उन्होंने आइसक्रीम व अन्य ठंडे पदार्थ व पेयों को लुत्फ लिया। इस बार आइसक्रीम के अलावा बर्फ को गोला, तरबूज भी मैन्यू में शामिल था। हाईकोर्ट की इंदौर खंडपीठ में यह परंपरा 64 वर्षों से चली आ रही है। पार्टी की शुरुआत में जजों को हाईकोर्ट बार एसोसिएशन जजों को आइसक्रीम सर्व की। इसके बाद फिर वकीलों ने भी आइसक्रीम व तरबूज खाए। गर्मी से बचाव के लिए परिसर में टेंट भी लगाया गया था।
1961 से परंपरा
आइसक्रीम पार्टी की परंपरा इंदौर में बार एसोसिएशन के गठन के बाद वर्ष 1960 में शुरू हुई। तब के बार एसोसिएशन ने गर्मी की छुट्टी से पहले आइसक्रीम पार्टी का आयोजन किया। यह पार्टी इतनी सफल हुई कि बाद में इसकी परंपरा नहीं टूटी। कोरोनाकाल के दो साल तक इस पार्टी पर विराम लगा रहा, लेकिन बाद में फिर इसे शुरू कर दिया गया।