Donald Trump’s clarification on Tariffs: डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकी राष्ट्रपति की कुर्सी दूसरी बार संभालने के बाद अपने फैसले से दुनियाभर में हलचल पैदा कर रखी है। ट्रंप एक एक बाद एक टैरिफ लगाकर अन्य देशों की मुसीबतें बढ़ा रहे हैं। लेकिन, अमेरिकी राष्ट्रपति का दावा है कि यह टैरिफ सबकी भलाई के लिए हैं और अगर वह टैरिफ नहीं लगाते तो अभी सात में से चार युद्ध चल रहे होते।
पढ़ें :- US-India Trade Deal : ट्रंप ने दी बड़ी खुशखबरी, अमेरिका ने भारतीय कंपनियों से हटाया बैन
वाशिंगटन में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पत्रकारों से बातचीत में कहा, “अगर मेरे पास टैरिफ लगाने का अधिकार नहीं होता, तो सात में से कम से कम चार युद्ध चल रहे होते। मैं युद्ध रोकने के लिए टैरिफ लगाता हूं।” भारत-पाकिस्तान सीजफायर कराने के दावे को दोहराते हुए ट्रंप ने आगे कहा, “अगर आप भारत और पाकिस्तान को देखें… तो वे युद्ध के लिए तैयार थे। सात विमान मार गिराए गए। वे युद्ध के लिए तैयार थे… और फिर वे परमाणु शक्ति संपन्न हैं। मैं यह नहीं बताना चाहता कि मैंने वास्तव में क्या कहा, लेकिन मैंने जो कहा वह बहुत प्रभावी था और उन्होंने युद्ध रोक दिया और यह टैरिफ और व्यापार पर आधारित था।”
VIDEO | Washington: US President Donald Trump (@POTUS) says, "If I didn't have the power of tariffs, you would have at least four of the seven wars raging. I use tariffs to stop wars. If you look at India and Pakistan… they were ready to go at it. Seven planes were shot down.… pic.twitter.com/KENlRI6X2Q
— Press Trust of India (@PTI_News) October 7, 2025
पढ़ें :- मात्र ₹997 में 150 दिनों तक रोजाना 2GB डेटा और Unlimited Calling के साथ 'BSNL' का बड़ा धमाका
ट्रंप ने नए टैरिफ का किया ऐलान
राष्ट्रपति ट्रंप ने अमेरिका में आयात होने वाले सभी मध्यम और भारी ट्रकों पर 25% आयात शुल्क (टैरिफ) लगाने की घोषणा की है। इस फैसले का सीधा असर मेक्सिको, कनाडा, जापान, जर्मनी और फिनलैंड जैसे कई देशों पर पड़ने वाला है। ट्रंप ने सोमवार को सोशल ट्रुथ प्लेटफॉर्म पर लिखा, “1 नवंबर, 2025 से, अन्य देशों से संयुक्त राज्य अमेरिका आने वाले सभी मध्यम और भारी ट्रकों पर 25% की दर से शुल्क लगाया जाएगा। इस मामले पर ध्यान देने के लिए धन्यवाद!”
यह कदम अमेरिकी ट्रक निर्माताओं को विदेशी प्रतिस्पर्धा से बचाने के लिए उठाया गया है। इस फैसले का सबसे ज्यादा असर मेक्सिको पर पड़ने वाला है, क्योंकि वह अमेरिका को सबसे ज़्यादा मीडियम और हेवी ट्रक निर्यात करता है। 2019 से अब तक मेक्सिको की ट्रक निर्यात तीन गुना बढ़कर करीब 3.4 लाख यूनिट हो चुकी है।