Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. Health Care: लगातार सीने में दर्द रहता हो तो हार्ट अटैक ही नहीं बल्कि हो सकती हैं ये वजह

Health Care: लगातार सीने में दर्द रहता हो तो हार्ट अटैक ही नहीं बल्कि हो सकती हैं ये वजह

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

Health Care: कई बार सीने में दर्द (Chest pain) का मतलब लोग को दिल का दौरा (heart attack) से जोड़ देते है। लेकिन सीने में दर्द केवल दिल का दौरा नहीं अन्य कई कारण भी हो सकते है। कभी कभी सीने में दर्द (Chest pain) की दिक्कत फेफड़ों की वजह से भी हो सकता है। पल्मोनरी एम्बोलिज्म एक फेफड़ों की स्थिति है। जिसमें लंग्स में ब्लड क्लॉट बन जाते है। यह फेफड़ों क आर्टरी में ब्लड सर्कुलेशन को रोकते हैं।

पढ़ें :- राहुल गांधी ने पीएम मोदी से दागा सवाल, बोले- हर संकट में सबसे पहले गरीब क्यों मरता है

अधिकतर ब्लड क्लॉट पैरों की नसों से शुरु होकर फेफड़ों तक जाता है। अगर किसी को लगातार सीने में दर्द (Chest pain)  हो रहा है, सांस लेने में तकलीफ है, चलने फिरने या बोलने में सांस फूलती है या अन्य कोई परेशानी होती है तो तुंरत डॉक्टर्स से परामर्श लें।

फेफड़ों में क्लॉटिंग होने पर सांस लेने में दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है, इसके अलावा सीने में दर्द (Chest pain)  , बेहोशी, हार्टबीट का कंट्रोल न रहना,पसीना आना, बुखार और पैरों में सूजन जैसी दिक्कतें हो सकती हैं।

लंग्स क्लॉट की कंडीशन में आपको ऐसा लगेगा जैसे हार्ट अटैक (heart attack) है, क्योंकि इसमें बहुत तेज दर्द होता है और जब आप गहरी सांस लेते हैं तो दर्द और ज्यादा बढ़ जाता है। इतना ही नहीं खाते, छींकते या झुकते समय भी फेफड़े या सीने में दर्द महसूस होता है।

अब बात आती है कि लंग्स क्लॉट से कैसे बचा जा सकता है, तो इससे बचने के लिए आपको एक बैलेंस डाइट लेना बहुत जरूरी है, फिजिकली फिट और एक्टिव रहना चाहिए।

पढ़ें :- Motion Sickness : यात्रा शुरू होते ही मतली और चक्कर की परेशानी, जानें मोशन सिकनेस के असरदार उपाय

अगर आप स्मोकिंग करते हैं और लगातार सीने में दर्द की दिक्कत रहती है तो स्मोकिंग से बचना चाहिए, लंबे समय तक क्रॉस करके नहीं बैठना चाहिए, टाइट फिटिंग के कपड़े नहीं पहनना चाहिए और वजन को नियंत्रित करना चाहिए।

Advertisement