Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. Early symptoms of diabetes: सुबह उठते ही अगर शरीर में नजर आ रहे हैं ये लक्षण तो यह डायबिटीज का हो सकता है संकेत, जरा भी न करें अनदेखी

Early symptoms of diabetes: सुबह उठते ही अगर शरीर में नजर आ रहे हैं ये लक्षण तो यह डायबिटीज का हो सकता है संकेत, जरा भी न करें अनदेखी

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

Early symptoms of diabetes: खराब जीवनशैली और अनाप शनाप खाने की आदत की वजह से अधिकतर लोग डायबिटीज से जूझ रहे हैं। इसे समय रहते इसकी पहचान करके और खान पान और जीवनशैली में बदलाव करके इसे कंट्रोल किया जा सकता है। शरीर में ब्लड शुगर बढ़ना बेहद खतरनाक माना जाता है। शुगर बढ़ने पर यह शरीर के बाकी के अंगों को डैमेज करने लगती है।

पढ़ें :- श्रीलंका के कोलंबों में प्रदर्शनी के बाद भगवान बुद्ध के पूजनीय देवनिमोरी के अवशेष वापस लाया गया भारत

कई बार डायबिटीज के लक्षणों को लोग अनदेखा करते रहते है। जो सेहत के लिए बेहद खतरनाक हो सकता है। अगर सुबह उठकर आपको अपने शरीर में कुछ लक्षण नजर आते है तो यह डायबिटीज का इशारा हो सकता है।

अगर सुबह उठते ही बहुत तेज प्यास लगती हो और मुंह सूखने लगता हो तो यह ब्लड शुगर का संकेत हो सकता है। हाई ब्लड शुगर होने पर आंखों की रोशनी पर बुरा असर पड़ता है और सुबह उठते ही धुंधला दिखाई देता है।

इसके अलावा अगर सुबठ उठते ही थकान और कमजोरी लगती हो तो एक बार शुगर की जांच जरुर करा लेनी चाहिए। इतना ही नहीं अगर बार बार पेशाब लगती हो, भूख अधिक लगती हो और हाथों कांपने लगते है और बहुत अधिक पसीना आने लगता है तो यह हाई ब्लड शुगर के लक्षण हो सकते है। इसलिए इसकी जरा भी अनदेखी न करें जांच जरुर करा लें।

शुगर को कंट्रोल करने के लिए लाइफस्टाइल में बदलाव सबसे जरूरी है। आपको हेल्दी डाइट के साथ वर्कआउट को अपने रुटीन में जरूर शामिल करना चाहिए। डेली कुछ देर की वॉक और एक्सरसाइज जरुर करें। इससे ब्लड शुगर और ब्लड प्रेशर को कंट्रोल किया जा सकता है।

पढ़ें :- राहुल गांधी ने सदन में आंकड़ों से खोली मोदी सरकार की पोल, गरीब किसानों को कुचलने के लिए भारत ने खोले दरवाजे

इसके अलावा खाने में हाई फाइबर चीजें शामिल करें। मीठा खाने से बचें। घर का बना खाना खाएं। डाइट में प्रोटीन की मात्रा बढ़ा दें। सही समय पर कम से कम 8 घंटे की नींद लें और खूब सारा पानी पीएं।

Advertisement