शादी हर लड़की के लिए बेहद खास दिन होता है। एक लड़की पूरी जिंदगी इस दिन के लिए सपना देखती है। इस स्पेशल दिन पर खूबसूरत दिखने के लिए लड़कियां न जाने क्या क्या जतन नहीं करती है मेकअप, से लेकर स्किन केयर, डाइटटिंग और पता नहीं क्या क्या। स्टेज पर आते ही मेहमानों की नजर दुल्हन पर टिक जाती है।
पढ़ें :- पति ने पहली पत्नी के रहते कर ली दूसरी शादी, सरकारी योजना का लाभ लेने का आरोप, FIR दर्ज
शादी में सबसे खास होता है लहंगा। अगर लहंगा खरीदते समय जरा सी चूक हो जाए तो पूरी जिंदगी लड़कियां सोचती रह जाती है। इसलिए आज हम आपको कुछ ऐसी टिप्स बताने जा रहे हैं जिसे अगर आप लहंगा खरीदने जा रही हैं तो आपके काम आ सकती है। इन बातों का ध्यान रख लहंगा ले सकती है।
लहंगा खरीदते समय रखें इन बातों का ध्यान
लहंगा खरीदते समय ध्यान रखें कि अपनी बॉडी टाइप के अनुसार लहंगे का चुनाव करें। लहंगा खरीदते समय उसके रंग या फिर डिजाइन पर ही नहीं बॉडी शेप पर भी धयान दें।
लहंगा खरीदने जा रही हैं तो उसके फेब्रिक पर भी ध्यान देना जरुरी है। लहंगा लेते समय ध्यान दें कि ऐसे फेब्रिक का चुनाव करें जिसमें आप कर्फेटेबल है।
यदि आप अपने लहंगे में सबसे खूबसूरत नजर आने चाहती हैं, तो इसके कलर को अपने स्किन टोन के अनुसार चुनें, ना कि ट्रेडिशनल रेड या किसी दूसरे के लहंगे से इंफ्लूएंस होकर।
पढ़ें :- हरिद्वार में पारिवारिक विवाद के दौरान बेटे ने बाप के सिर पर लाठी-डंडे से किया वार, मौत
दुपट्टा आपके लहंगे को खूबसूरत बनाता है। इसलिए इसके कलर से लेकर इसकी लंबाई और इसे ड्रेप करने का तरीका बहुत ही महत्वपूर्ण होता है। ध्यान रखें आप एक आम से लहंगे में भी दुपट्टे के क्रिएटिव उपयोग से यूनिक लुक क्रिएट कर सकते हैं। साथ ही ज्यादा हैवी दुपट्टा लेने से बचें। लहंगे के साथ सही ज्वैलरी और एक्सेसरीज का चुनाव भी बहुत जरुरी है। लहंगे के रंग और डिजाइन के अनुसार ही ज्वैलरी और एक्सेसरीज का चुनाव करें।