Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. कहीं आप टिफिन पैक करते समय नहीं कर रहे एल्यूमीनियम फॉयल पेपर का इस्तेमाल, हो सकता है ये नुकसान

कहीं आप टिफिन पैक करते समय नहीं कर रहे एल्यूमीनियम फॉयल पेपर का इस्तेमाल, हो सकता है ये नुकसान

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

आजकल खाना पैक करने के लिए अधिकतर घरों में एल्मुनियम फॉयल पेपर का इस्तेमाल करते है। फॉयल पेपर से खाना ताजा और अधिक देर तक गर्म रहता है। फेमस न्यूट्रिशन के अनुसार एल्यूमीनियम फॉयल मेंखाना पैक करने के हेल्थ को कुछ नुकसान भी होते हैं।

पढ़ें :- Sanjay Dutt Health Update : स्टेज 4 कैंसर का दर्द झेल चुके संजय दत्त फिर पहुंचे अस्पताल, फैंस हुए परेशान

एल्यूमीनियम फॉयल में एल्यूमीनियम धातु खाने के संपर्क में आता है, तो खाने में घुल सकता है। वहीं अगर एसिडिक और स्पाइसी के साथ एल्यूमीनियम की मात्रा बढ़ जाती है, जो स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकती है।

एक रिसर्च के अनुसार एल्यूमीनियम का हद से अधिक सेवन मेंटल हेल्थ को बिगाड़ सकता है। अल्जाइमर जैसी बीमारियों के लिए एल्यूमीनियम की हाइ क्वाटिटी की वजह है। एल्यूमीनियम का अत्यधिक सेवन किडनी और हड्डियों के लिए भी हानिकारक हो सकता है। हमारे गुर्दे एल्यूमीनियम को शरीर से निकालने में सक्षम नहीं होते हैं, जिससे ये शरीर में जमा हो सकता है। इसके अलावा, यह हड्डियों को कमजोर कर सकता है और ऑस्टियोपोरोसिस जैसी समस्याओं का कारण बन सकता है।
एल्यूमीनियम फॉयल का प्रोडक्शन और इसका वेस्टेज पर्यावरण के लिए भी हानिकारक हो सकता है। इसे बनाने के लिए बड़े पैमाने पर ऊर्जा की जरूरत होती है और ये प्रक्रिया ग्रीनहाउस गैसों का उत्सर्जन करती है। इसके अलावा एल्यूमीनियम फॉयल को डंप करना भी एक बड़ी समस्या है, क्योंकि ये बायोडिग्रेडेबल नहीं है।

Advertisement