Benefits of Isabgol: कई लोग पेट साफ होने से परेशान रहते है। घंटों सुबह बाथरुम में बैठे रहते है। पेट ढंग से साफ न होने की वजह से तनाव और चिड़चिड़ापन लगने लगता है। अगर पेट समय पर साफ न हो तो शरीर विषाक्त पदार्थो का घर बन जाता है।
पढ़ें :- Sitting Job Tips : लंबे समय तक बैठे रहने से बिगड़ सकता है ब्लड सर्कुलेशन, ऐसे रखें पैरों को एक्टिव
ऐसे में डाइट में अधिक बदलाव करने की जरुरत नहीं है, बल्कि इस समस्या को जड़ से खत्म किया जा सकता है। इसके लिए आप इसबगोल का सेवन फायदेमंद होता है। फाइबर से भरपूर एक प्राकृतिक उपाय है जो पानी में मिलाकर पीने से तुरंत फायदा करता है।
जिन लोगो का डेली पेट खराब रहता हो और सुबह दिक्कत होती हो तो इसका सेवन से पेट अच्छी तरह से साफ हो जाता है। इसबगोल एक प्राकृतिक फाइबर है जो प्लांट के बीजों से मिलता है। यह शरीर में पानी को सोखकर एकजेल जैसी परत बना देता है। जिससे मल को नरम बनाकर आंतों से बाहर निकालना आसान हो जाता है। इसका सेवन न सिर्फ कब्ज से छुटकारा दिलाता है बल्कि पाचन भी मजबूत करता है।
इसबगोल का सेवन करने से कब्ज (constipation) से छुटकारा मिलता है और मल त्याग को सहज बनाता है।इतना ही नहीं विषाक्त पदार्थों को बाहर निकलता है। आंतों में जमा गंदगी भी साफ होती है और खाना अच्छी तरह से चता है।
इसबगोल का सेवन करने का तरीका
पढ़ें :- तेल से भरे स्टोरेज टैंक में नहाता नजर आया युवक, वायरल वीडियो ने खाद्य तेल की हाइजीन व्यवस्था पर खड़े किए सवाल
इसबगोल का सेवन करने के लिए एक गिलास गुनगुने पानी में एक या दो चम्मच इसबगोल मिला लें। फिर अच्छी तरह से मिलाने के बाद इसे रात में सोने से पहले या फिर सुबह खाली पेट पी लें। इसके बाद एक गिलास सादा पानी पी सकते है।