Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. Tehri Recipe: काम करते करते थक गई हैं और समय की कमी है तो लंच या डिनर में ट्राई करें तहरी की रेसिपी, मिनटों में होगी तैयार

Tehri Recipe: काम करते करते थक गई हैं और समय की कमी है तो लंच या डिनर में ट्राई करें तहरी की रेसिपी, मिनटों में होगी तैयार

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

तहरी खानने में बेहद टेस्टी और कम समय में बनकर तैयार होने वाली रेसिपी में से एक है। इसे आप लंच या डिनर में ट्राई कर सकते है। सब्जियों और मसालों से भरपूर यह तहरी स्वाद में बहुत गजब लगती है। अधिकतर घरों में इसे शौक से खाना पसंद करते है। अगर समय की कमी हो तो खाने में बनाने के लिए लोगो की पहली पसंद तहरी ही होती है। तो चलिए जानते है इसे बनाने का तरीका।

पढ़ें :- अखिलेश यादव , बोले- भाजपा जायेगी, काशी मुस्कुराएगी,बाबा विश्वनाथ ने डबल इंजन को डबल ज़ीरो कर दिया

तहरी बनाने के लिए जरुरी सामग्री

बासमती चावल – 1 कप

आलू – 1 (कटा हुआ)

फूलगोभी – 1 कप

पढ़ें :- अमेरिकी मध्यावधि चुनाव में ट्रंप की हार, ईरान ने दी गुड न्यूज, भारत-चीन समेत दो मुस्लिम देशों के लिए खोला होर्मुज का गेट

मटर – ½ कप

गाजर – ½ कप

प्याज – 1 (बारीक कटा)

टमाटर – 1

अदरक-लहसुन का पेस्ट – 1 छोटा चम्मच

पढ़ें :- घर में सुख-समृद्धि के लिए धनतेरस पर ऐसे करें मां लक्ष्मी के साथ कुबेर देव का पूजन, जानें धार्मिक मान्यताएं, शुभ दिशा और मंत्र

हल्दी, मिर्च, गरम मसाला – स्वादानुसार

नमक – स्वादानुसार

तेल – 2 टेबल स्पून

तेजपत्ता, लौंग, दालचीनी, जीरा – तड़के के लिए

तहरी बनाने का तरीका

1. चावल को धोकर 15 मिनट भिगो दें।

पढ़ें :- रणबीर कपूर की रामायण पहले ही दिन काटेगी गदर, टूटेंगे कई रिकॉर्ड,160 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

2. कुकर में तेल गरम करें, साबुत मसाले डालें।

3. प्याज डालकर भूनें, फिर अदरक-लहसुन का पेस्ट डालें।

4. टमाटर और सारे मसाले डालें।

5. कटे हुए सब्ज़ियाँ डालें और थोड़ी देर भूनें।

6. चावल डालें, 2 कप पानी डालकर पकाएँ।

7. 1 सीटी में धीमी आँच पर 5 मिनट पकाएँ।

 

पढ़ें :- ब्रेस्ट कैंसर का इलाज होने के बाद भी लौट सकता है कैंसर? डॉक्टर से पूछें ये चार महत्वपूर्ण सवाल
Advertisement