आजकल कामकाज की व्यस्तता के चक्कर में समय बे समय खाने और सोने की वजह से पेट से संबंधित दिक्कतें होने लगती है। ऑफिस में एक ही जगह पर घंटों बैठे रहना और फिर बाहर का खाना खाने या फिर बहुत अधिक तला भुना खाने की वजह से पाचन पर असर पड़ता है।
पढ़ें :- साफ दिखने वाला पानी भी हो सकता है जहरीला, आंखों से नहीं दिखेंगे ये खतरनाक केमिकल
जिससे सुबह उठते ही पेट में जलन होने लगती है। दरअसल पेट दर्द और जलन के कई कारण हो सकते है। अगर सुबह उठते ही पेट में जलन होने लगती है तो इसके पीछे कई कारण हो सकते है।
जिसमें से एक है देर रात में खाना खाना। जिसकी वजह से एसिड रिफ्लक्स के कारण हो सकता है। दरअसल रात में देर से खाने पर एसिड का उत्पादन बढ़ जाता है और पेट के निचले हिस्से में रिफ्लक्स की समस्या होती है। जिससे सीने में जलन या पेट में जलन हो सकती है।
इसके अलावा बहुत जल्दी जल्दी खाना, अधिक खाना और मसालेदार खाना अपच का कारण बन सकता है, जिसकी वजह से पेट में जलन हो सकती है।
बहुत अधिक स्ट्रेस की वजह से भी पेट में एसिड उत्पादन बढ़ा सकता है जिसकी वजह से पेट में जलन और अन्य पाचन से संबंधित दिक्कतें हो सकती है। डेयरी, शराब या कैफीन चाय या कॉफी अधिक पीने की वजह से भी ये दिक्कतें हो सकती है।
पढ़ें :- Winter Exercise : सर्दियों में फिट रहने के लिए व्यायाम के दौरान इस बात का रखें ध्यान , गाइड की मदद लें
पेट में जलन या पाचन से संबंधित समस्याओं से बचने के लिए समय से खाना खाएं बहुत अधिक देर में खाना खाने से बचें। थोड़ा थोड़ा करके और हल्का और सुपाच्य भोजन करें। स्ट्रेस कम लें। एल्कोहल आदि के सेवन से बचें।