Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. सेहत
  3. यूट्रस,गर्भाशय या बच्चेदानी में सूजन से हैं परेशान तो इन चीजों का सेवन हो सकता है फायदेमंद

यूट्रस,गर्भाशय या बच्चेदानी में सूजन से हैं परेशान तो इन चीजों का सेवन हो सकता है फायदेमंद

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

अधिकतर महिलाएं यूट्रस,गर्भाशय या बच्चेदानी में सूजन की समस्या का शिकार हो रही हैं। इसकी वजह से महिलाओं को कई तरह की दिक्कतों का सामना करन पड़ता है। बच्चेदानी या यूट्रस में सूजन होने पर पेट और कमर में दर्द या सिर में दर्द हो सकता है। गर्भाशय में सूजन की वजह से प्रेगनेंसी कंसीव करने में भी कई दिक्कतें होने लगती हैं।

पढ़ें :- BJP का करप्ट और 'जहरीला' मॉडल मासूमों की जान का बना दुश्मन, अब मैनपुरी, फर्रुखाबाद में नकली दवाई से 120 से ज्यादा बच्चे हुए बीमार : कांग्रेस

गर्भाशय में सूजन होने पर पेट में दर्द रहता है, पीरियड्स अनियमित होते है और अधिक ब्लीडिंग की दिक्कतें हो सकती हैं। पीरियड्स में बुखार होना और ठंड लगना, वजाइनल डिस्चार्ज वजाइनल इचिंग, एसिडिटी, गैस और कॉन्स्टिपेशन जैसी परेशानियां और बार-बार पेशाब आना जैसे प्रमुख लक्षण नजर आते हैं।
इसका घरेलू उपचार की बात करें तो नारियल पानी और अजवाइन का पानी फायदेमंद हो सकता है।

जिन महिलाओं की यूट्रस,गर्भाशय या बच्चेदानी में सूजन की समस्या हो ऐसे लोगो के लिए डेली नारियल पानी पीना फायदेमंद हो सकता हैं। नारियल पानी में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं और इसमें एंटीबायोटिक गुण भी पाए जाते हैं। नारियल पानी की ये सभी खूबियां और पोषक तत्व यूट्रस में होने वाले संक्रमण और उसके लक्षणों से राहत देने में मदद करता है।

गर्भाशय में सूजन या इससे जुड़ी समस्याओं से आराम पाने के लिए अजवाइन भी फायदेमंद हो सकती है। अजवाइन इंफ्केशन के लक्षणों को कम करता है और इससे यूट्रस में होनेवाली सूजन भी काफी हद तक कम होती है। बच्चेदानी की सूजन कम करने के लिए अजवाइन का पानी फायदेमंद हो सकता है। इसे बनाने के लिए एक गिलास पानी में 2 चम्मच अजवाइन के कच्चे बीज डालें।अब इसे रातभर ढंककर रख दें।अगले दिन सुबह इस पानी को छानकर पी जाएं।

पढ़ें :- Mahashivratri Special Healthy Dishes :  महाशिवरात्रि के व्रत में खाएं ये स्पेशल हेल्दी डिशेज, एनर्जी भरपूर रहेगी
Advertisement