Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. सेहत
  3. Health care: सुुबह खाली पेट करते हैं दूध या दही का सेवन, तो जान लें इससे होने वाले नुकसान

Health care: सुुबह खाली पेट करते हैं दूध या दही का सेवन, तो जान लें इससे होने वाले नुकसान

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

side effects of eating milk or curd on an empty stomach: दूध और दही शरीर के लिए बेहद फायदेमंद होता है। लेकिन खाली पेट इन दोनो का सेवन शरीर के लिए मुश्किल खड़ी कर सकता है। खाली पेट दूध या दही का सेवन करने से पेट फूलना, एसिडिटी या पेट खराब होने की दिक्कत हो सकती है। क्योंकि डेयरी प्रोडक्टों में नेचुरल लैक्टिक एसिड होता है जो पेट में एसिड बनाती है। जिसके कारण पेट फूलने की दिक्कत हो सकती है।

पढ़ें :- Lucknow News : माउंट फोर्ट इंटर कॉलेज में कक्षा 6 के बच्चे की हार्ट अटैक से मौत!

कभी कभी दही में मौजूद हेल्दी बैक्टीरिया ओवरऑल हेल्थ के लिए फायदेमंद होता है जबकि कुछ लोगो को खाली पेट दूध पीने से हल्की एसिडिटी में आराम मिल सकती है, लेकिन आमतौर पर नाश्ते में दही खाना अच्छा माना जाता है। खासकर जिन लोगो को एसिडिटी या एसिड पिफ्लक्स की समस्या है। उनके लिए खाली पेट दही खाना फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें प्रोबायोटिक्स होते है, जो सीधे आपकी बड़ी आंत में जाते है।

जब खाली पेट दही का सेवन किया जाता है तो पेट में मौजूद एसिड दही में मौजूद कुछ लाभकारी बैक्टीरिया को मार सकता है। जिससे इसके प्रोबायोटिक लाभ कम हो जाते है। इसका मुकाबला करने के लिए दही को ओट्स या फलों जैसे कार्बोहाइट्रेट के साथ मिलाना बेहतर ऑप्शन हो सकता है।

कुछ लोगों को खाली पेट दही खाने से एसिडिटी की दिक्कत हो सकती है। दही में मौजूद लैक्टिक एसिड, खाली पेट के साथ मिलकर असुविधा या सूजन का कारण बन सकता है। ब्रेकफास्ट में दही खाने से कैल्शियम, प्रोटीन और विटामिन बी जैसे ज़रूरी पोषक तत्व जल्दी मिलते हैं। दही पोषक तत्व से भरपूर होता है जो हड्डियों के स्वास्थ्य और मांसपेशियों की मरम्मत में मदद करते हैं।

दही में पानी की मात्रा अधिक होती है। जो शरीर को हाइड्रेट करने में मदद करता है। खाली पेट दही खाने से इसमें मौजूद लैक्टिक एसिड पेट की एसिडिटी को बढ़ा सकता है। खाली पेट दही खाने से इसमें मौजूद हेल्दी बैक्टीरिया शरीर के लिए बहुत अच्छा होता है।

पढ़ें :- winter shuper food: सर्दियों में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए ये खाएं सुपरफूड, रक्त शर्करा को प्रभावित नहीं करते
Advertisement