Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. फूड
  3. Navratri Special: व्रत में कुछ अलग खाने का कर रहा है मन, तो ट्राई करें फलाहारी अप्पे

Navratri Special: व्रत में कुछ अलग खाने का कर रहा है मन, तो ट्राई करें फलाहारी अप्पे

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

नवरात्रि का आज चौथा दिन है। नवरात्रि में नौ दिनोंं तक मां दुर्गा के नौ रुपों की पूजा अर्चना की जाती है। वहीं कई लोग नौ दिनों तक सिर्फ फलाहार खाते है।  अगर आप कुछ अच्छा और कुछ अलग बनाकर खाना चाहते  हैं तो आप फलाहारी अप्पे ट्राई कर सकते है। स्वाद के साथ साथ व्रत में भी खाया जा सकता है। तो चलिए जानते हैं व्रत में खाए जाने वाले अप्पे बनाने का तरीका।

पढ़ें :- दिवाली से पहले अमूल ने आम जनता को दिया महंगाई का बड़ा झटका, इन उत्पाद के बढ़ाए दाम

व्रत में खाने वाले अप्पे बनाने के  लिए ये है जरुरी सामग्री

एक कप समां के चावल
बारीक कटी हरी मिर्च
3 उबले आलू
सौ ग्राम दही
देसी घी
बारीक घिसा अदरक
ड्राई फ्रूट्स मनचाहे
सेंधा नमक
काली मिर्च
बारीक कटी हरी धनिया
जीरा एक चम्मच

व्रत में खाए जाने वाले अप्पे बनाने का ये  है तरीका

व्रत में खाने वाले अप्पे बनाने के लिए  सबसे पहले समां के चावल को तीन से चार घंटे के लिए भिगोकर रख दें। जब ये भीग जाएं तो पानी से धोकर रख लें। अब पैन में देसी घी डालें और जीरा चटकाएंसाथ में बारीक कटी अदरक डालें और साथ में हरी मिर्च डालें।हरी मिर्च के साथ बारीक कटे काजू, बादाम, किशमिश डालकर भून लें।

पढ़ें :- Sooran Health Benefits :  इस सीजन में सूरन खाना बहुत फायदेमंद , दीपावली के मौके पर इसकी सब्जी खाने का विशेष महत्व

आलू को उबालकर छील लें और मैश कर लें। पैन में इन मैश किए हुए आलूओं को मिलाएं और साथ में सेंधा नमक और काली मिर्च पाउडर डालकर अच्छी तरह से मिक्स करें। गैस की फ्लेम को तेज करें और आलू के मिक्सचर को भून लें।जब ये भुन जाए और आलू पैन में चिपकना बंद कर दे तो गैस बंद कर दें और इसे प्लेट में निकालकर ठंडा कर लें।

सबसे आखिर में हरी धनिया भी मिला लें। अब मिक्सी के जार में भीगे समां के चावल को बारीक पीसकर पेस्ट बना लें।चावल पीसने के लिए दही लें। चावल की मात्रा का आधा दही लें।जार में काली मिर्च पाउडर और नमक डालकर पीस लें।

बैटर को तैयार कर लें और ढंककर रख दें। तैयार आलू के मिक्सचर की बॉल बना लें। अप्पे पैन को गर्म करें और देसी घी से ग्रीस कर लें। सांचे में आलू के बॉल्स को रखें और ऊपर से तैयार चावल के बैटर को डालें।

जिससे कि ये बैटर आलू को कोट होते हुए नीचे तक चला जाए और कवर कर ले। ढंककर पलट-पलट कर पकने तक पकाएं। बीच-बीच में ढक्कन हटाकर चेकर करते रहें। – जब अच्छे से पक जाए तो इसे निकाल लें। हरी चटनी या मीठी चटनी के साथ सर्व करें।

पढ़ें :- 48 साल से पानी नहीं पिया, दुनिया के सबसे सफल निवेशक वॉरेन बफेट प्यास लगने पर पीते हैं- Coca-Cola
Advertisement