Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. फूड
  3. लंच के बाद भी कुछ खाने का मन कर रहा है तो ट्राई करें गर्मा गर्म चने की दाल की पकौड़ियां

लंच के बाद भी कुछ खाने का मन कर रहा है तो ट्राई करें गर्मा गर्म चने की दाल की पकौड़ियां

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

कभी कभी खाने के अलावा कुछ कुछ खाने का मन करता रहता है। ऐसे में पकौड़ियो का ऑप्शन सबसे पहले दिमाग में आता है। पकौड़िया बिना किसी झंझट और बहुत कम समय में बनकर तैयार होती है। पूरा परिवार इसे बड़े चाव से खा भी लेता है। आज हम आपको प्रोटीन से भरपूर चने की दाल की पकौड़ियां बनाने का तरीका बताने जा रहे है। जिसे आप बहुत ही आसानी से बना सकते हैं गर्मा गर्म चाय के साथ इसे सर्व कर सकते है। तो चलिए जानते है इसे बनाने का तरीका।

पढ़ें :- दिवाली से पहले अमूल ने आम जनता को दिया महंगाई का बड़ा झटका, इन उत्पाद के बढ़ाए दाम

चना दाल पकोड़ा बनाने के लिए जरुरी सामग्री

चना दाल – 1 कप,
जीरा- आधा चम्मच,
धनिया मसाला – 1 चम्मच,
गरम मसाला – 1 चम्मच,
लाल मिर्च पाउडर – आधा चम्मच,
दही 3 चम्मच,
काली मिर्च कुटी – आधा चम्मच,
हरी मिर्च कटी – 1 टेबलस्पून,
तेल – तलने के लिए,
नमक – स्वादानुसार

चना दाल पकोड़ा बनाने का तरीका

चना दाल पकोड़ा बनाने के लिए सबसे पहले चना दाल को साफ पानी से धोएं और फिर उसे 4 घंटे के लिए पानी में भिगोकर रख दें। तय समय के बाद भिगोई चने के दाल का अतिरिक्त पानी छानकर निकला दें। अब मिक्सर ग्राइंडर जार में दाल और हरी मिर्च को मिक्सी में डालकर पीसें और दरदरा पेस्ट तैयार कर लें। पेस्ट को एकदम बारीक न पीसें।

पढ़ें :- Sooran Health Benefits :  इस सीजन में सूरन खाना बहुत फायदेमंद , दीपावली के मौके पर इसकी सब्जी खाने का विशेष महत्व

इसके बाद साबुत धनिया और काली मिर्च दरदरा कूट लें। इसके बाद हरी मिर्च के बारीक टुकड़े कर लें।अब तैयार पेस्ट को एक गहरे बाउल में डालें और उसमें धनिया बीज, गरम मसाला, दही, लाल मिर्च पाउडर, दरदरी पिसी काली मिर्च डालकर मिलाएं। इसके बाद स्वादानुसार नमक डालकर मिक्स करें।

अब एक कड़ाही में तेल डालकर गर्म करें। जब तेल गर्म हो जाए तो तैयार मिश्रण को थोड़ा-थोड़ा हाथों में लेकर पकोड़े बनाकर कड़ाही में डालते जाएं। पकोड़े तब तक तलें जब तक सुनहरे और क्रिस्पी न हो जाएं। इसी तरह सारे घोल से क्रिस्पी चना दाल पकोड़ा तैयार कर लें। इसके बाद प्लेट में उतार लें। अब टेस्टी चने के दाल पकोड़े हरी चटनी के साथ सर्व करें। आप चने की दाल की पकौड़ी को शाम की गर्मा गर्म चाय के साथ भी सर्व कर सकते हैं।

Advertisement