Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. Aloo Kachalu Recipe: शाम को खाने का मन कर रहा है कुछ तीखा और चटपटा, तो ट्राई करें आलू कचालू चाट की रेसिपी

Aloo Kachalu Recipe: शाम को खाने का मन कर रहा है कुछ तीखा और चटपटा, तो ट्राई करें आलू कचालू चाट की रेसिपी

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

आलू कचालू चाट उत्तर भारत की एक लोकप्रिय स्ट्रीट फूड डिश है, जो उबले हुए आलू और मसालों के मिश्रण से बनाई जाती है। यह चटपटी और तीखी चाट खासतौर पर दिल्ली और उत्तर भारत में गर्मियों में शाम के स्नैक्स के तौर पर खाया जा सकता है। तो चलिए जानते है इसे बनाने का तरीका।

पढ़ें :- राहुल गांधी, बोले- पीएम नरेंद्र मोदी पांच मिनट में साबित कर दूंगा कि वह 'देशद्रोही' हैं, एक साल के अंदर निपट जाएगी सरकार

अगर आप इसे ज्यादा खट्टा पसंद करते हैं, तो अतिरिक्त नींबू रस या इमली की चटनी डाल सकते हैं। आप इसमें कुरकुरे के लिए सेव या भुना हुआ मखाना भी मिला सकते हैं। इसे हेल्दी बनाने के लिए थोड़ा दही भी डाल सकते हैं। व्रत में खाने के लिए सेंधा नमक का उपयोग करें और साधारण चटनी का प्रयोग करें।

आलू कचालू चाट बनाने के लिए सामग्री:

आलू – 3-4 (उबले और कटे हुए)

कचालू (अरबी) – 2-3 (उबले और कटे हुए)

पढ़ें :- अखिलेश यादव , बोले- भाजपा जायेगी, काशी मुस्कुराएगी,बाबा विश्वनाथ ने डबल इंजन को डबल ज़ीरो कर दिया

नींबू का रस – 1 टेबलस्पून

काला नमक – 1 टीस्पून

सेंधा नमक (व्रत के लिए, वैकल्पिक) – 1/2 टीस्पून

लाल मिर्च पाउडर – 1/2 टीस्पून

चाट मसाला – 1 टीस्पून

पढ़ें :- अमेरिकी मध्यावधि चुनाव में ट्रंप की हार, ईरान ने दी गुड न्यूज, भारत-चीन समेत दो मुस्लिम देशों के लिए खोला होर्मुज का गेट

भुना हुआ जीरा पाउडर – 1 टीस्पून

अमचूर पाउडर – 1 टीस्पून

कटी हुई हरी मिर्च – 1 (वैकल्पिक)

इमली की चटनी – 2 टेबलस्पून

पुदीने की चटनी – 1 टेबलस्पून

बारीक कटा हरा धनिया – 2 टेबलस्पून

पढ़ें :- घर में सुख-समृद्धि के लिए धनतेरस पर ऐसे करें मां लक्ष्मी के साथ कुबेर देव का पूजन, जानें धार्मिक मान्यताएं, शुभ दिशा और मंत्र

अनार के दाने – 2 टेबलस्पून (गार्निश के लिए)

आलू कचालू चाट बनाने का तरीका

1. आलू और कचालू तैयार करें

1. उबले हुए आलू और कचालू (अरबी) को छोटे टुकड़ों में काट लें।

2. इन्हें एक बड़े बाउल में डालें।

2. मसाले मिलाएं

1. कटे हुए आलू और कचालू में काला नमक, लाल मिर्च पाउडर, चाट मसाला, भुना हुआ जीरा पाउडर और अमचूर पाउडर डालें।

पढ़ें :- रणबीर कपूर की रामायण पहले ही दिन काटेगी गदर, टूटेंगे कई रिकॉर्ड,160 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

2. अच्छे से मिलाएं ताकि मसाले सब तरफ अच्छे से कोट हो जाएं।

3. चटनी और नींबू का रस डालें

1. अब इसमें इमली की चटनी और पुदीने की चटनी डालें और अच्छी तरह मिलाएं।

2. ऊपर से नींबू का रस डालकर फिर से मिक्स करें।

4. गार्निश और सर्विंग

1. बारीक कटा हरा धनिया और अनार के दाने डालकर गार्निश करें।

2. इसे ताज़ा सर्व करें और मज़े लें!

 

 

Advertisement